Datia: किडनैप कर छोटी बहन के सामने चार लोगों ने किया गंदा काम तो पीड़िता ने लगा ली फांसी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Datia News:
Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने दो सगी बहनों का अपहरण किया। बदमाशों ने छोटी बहन के साथ गंदी हरकत की और उसके सामने ही बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना से आहत हुई पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की है।
पुलिस की जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर उनाव क्षेत्र में हुई। पुलिस ने इस घटना में चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की शिकायत पीड़िता की छोटी बहन ने दर्ज कराई है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि पीड़िता की छोटी बहन ने शिकायत में बताया कि उसका और उसकी बड़ी बहन का चार लोगों ने किडनैप कर लिया था। बदमाशो ने एक घर में ले गए। जहां उन्होंने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपियों ने छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ किया है। वारदात के बाद जब पीड़िता और उसकी छोटी बहन घर पहुंची तो पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की।
परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना में उनाव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपियों की उम्र का पता लगाया जा रहा है।
इस वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और उन्हें एफआईआर की एक कॉपी दी। यह वारदात मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह क्षेत्र दतिया में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications