Khargone News: बस पलटने से दो लोगों की मौत, चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बचाई 44 लोगों की जान

Khargone road accident: मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है। कसरावद थाना क्षेत्र में सुबह प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस एक इलेक्ट्रिक पोल से टकराकर गड्ढे में गिर गई। घटना में एक महिला समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 44 यात्री घायल हो गए।

मृतकों की शिनाख्त अनवर निवासी खरगोन और आशाबाई (32) निवासी मेनगांव के रूप में हुई है। एसडीओपी मनोहर सिंह गवली की जानकारी मुताबिक निजी यात्री बस खरगोन से इंदौर के लिए जा रही थी।

Khargone road accident

यह कसरावद थाना क्षेत्र में बालसमुद ग्राम के पहले एक मोड़ पर ट्रक से टकरा गई। एक्सीडेंट के बाद बस एक इलेक्ट्रिक पोल से टकराई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना के चलते मौके पर ही 1 महिला और 1 पुरुष की मृत्यु हो गई और आधा दर्जन बच्चों और महिलाओं समेत 44 लोग घायल हो गए।

घायलों को कसरावद स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल खरगोन से भी कुछ गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया जा रहा है। यात्रियों के अनुसार बस चालक बेहद लापरवाही से वाहन चला रहा था। एक यात्री ने बताया कि बस ड्राइवर दुर्घटना के पहले 2 बार एक्सीडेंट करते बचा। यात्रियों की समझाइश के बावजूद वह नहीं माना। एक अन्य यात्री सुखलाल ने बताया कि घटना के चलते कई यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम एस बारिया एसडीओपी ,थानेदार ,तहसीलदार और एसडीएम खरगोन भास्कर गाचले मौके पर पहुंचे। इसके पूर्व ग्रामीणों ने बस को खड़ी की और रेस्क्यू कार्य आरंभ किया। उन्होंने बस के कांच फोड़ कर घायलों को बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+