Khargone News: लड़की ने जीभ काटकर देवी को चढ़ाई, मुंह खुला तो भक्त रह गए हैरान

Girl Cut Her Tongue: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक युवती तलवार से अपनी जुबान कट रहीहै। जीभ काटने के बाद मुंह से हल्का खून निकलते हुए दिख रहा है।

लेकिन बाद में पुलिस जांच में युवती की जीभ सही सलामत पाई गई है। पुलिस ने उसे ऐसी घटनाओं से बचने की समझाइश दी है। वायरल वीडियो भीकनगांव के नवरात्रि उत्सव का बताया जा रहा है।

Girl Cut Her Tongue

नवरात्रि के पहले दिन सगुर भगुर माता बागेश्वरी शक्ति धाम परिसर में यह घटनाक्रम सामने आया। इस संबंध में वायरल हुए वीडियो में एक युवती तलवार से अपनी जीभ काट रही है। आसपास के लोग माता के जयकारे लगा रहे हैं। जुबान पर तलवार चलाने के बाद उसे माला भी पहनाई जाती है। अजीब सी चीख निकालने वाली युवती को चुनरी भी पहनाई गई है।

भीकन गांव के थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना का पता चलने पर युवती की तलाश की गई। ग्राम सुरवा निवासी उसे युवती के यहां पुलिस को भेजा गया।

उन्होंने बताया कि जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है जुबान काटने से जल कुंड लाल हो गया। ऐसा कुछ नहीं पाया गया और जांच में युवती की जुबान पूरी तरह सुरक्षित पाई गई है।

उन्होंने बताया कि उसने पिछले वर्ष भी इसी तरह की हरकत कर रही है। उसे समझाइश दी गई है और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने को कहा है। उधर युवती ने कहा कि उसे पता नहीं है कि कब उसने अपनी जुबान पर तलवार चलाई, दरअसल वह किसी के वशीभूत थी।

युवती ने पिछले नवरात्रि पर भी तलवार से जीभ काट ली थी। हालांकि जीभ तब भी पूरी तरह सही सलामत पाई गई। तब भी पुलिस असमंजस में फंस गई थी। दरअसल, युवती को ग्रामीण माता का स्वरूप मानते हैं और गांव में उसका दरबार भी लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+