खरगोन: मुस्लिमों की जमात में ओवैसी की पार्टी के हिन्दू कैंडिडेट ने मारी बाजी

खरगोन नगर पालिका वार्ड नंबर दो से अरुणा श्यामलाल उपाध्याय एआईएमआईएम की प्रत्याशी थी। यहाँ भाजपा से सुनीता गांगले और कांग्रेस की शिल्पी सोनी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी। 12वीं क्लास तक पढ़ी अरुणा

खरगोन, 20 जुलाई: असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की अगुवाई वाली एआईएमआईएम (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) ने मप्र के नगरीय निकाय चुनाव में कुछ पार्षद सीटों पर जीत दर्ज कर सभी को हैरानी में डाल दिया है। ख़ासतौर पर दूसरे चरण की काउंटिंग में जब खरगोन से AIMIM की हिंदू कैंडिडेट अरुणा श्यामलाल उपाध्याय ने जीत दर्ज कर की, यह संदेश भी दे दिया गया कि ओवैसी की पार्टी का यदि सिक्का उछलेगा, तो फिर वह विरोधियों को चित भी कर सकता है। अरुणा ने भाजपा की भाजपा की सुनीता गांगले को 31 वोटों से हाराया।

khargoan aruna

मप्र में इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कुछ शहरों में गिनती के जितने उम्मीदवार उतारे, उसमें मिली जीत से वह खुश है। नगर-निगम चुनाव में जबलपुर, बुरहानपुर और खंडवा से कई वार्ड पार्षदों की जीत के बाद खरगोन नगर पालिका में तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल हुई है। ख़ास बात यह है कि यूपी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ओवैसी ने मप्र के लोकल इलेक्शन में भी हिन्दू कैंडिडेट को टिकट देने का प्रयोग किया।

कौन है अरुणा श्यामलाल उपाध्याय ?
खरगोन नगर पालिका वार्ड नंबर दो से अरुणा श्यामलाल उपाध्याय एआईएमआईएम की प्रत्याशी थी। यहाँ भाजपा से सुनीता गांगले और कांग्रेस की शिल्पी सोनी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी। 12वीं क्लास तक पढ़ी अरुणा ने जिस वार्ड से जीत दर्ज की है, उस वार्ड में करीब 70 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है। अरुणा ने भाजपा की भाजपा की सुनीता गांगले को 31 वोटों से हाराया।अरुणा कहती है कि उन्हें चुनाव लड़ने की प्रेरणा अपने पति से मिली। AIMIM पार्टी प्रमुख ओवैसी खुलकर संविधान और देश में कानून और समानता की बात करते हैं। जो उन्हें बेहद पसंद आती है।

AIMIM ने खरगोन में उतारे थे 7 प्रत्याशी
खरगोन नगर पालिका के चुनाव में पहली बार AIMIM ने 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला था। उसमें से अरुणा के अलावा अन्य दो वार्ड के प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। वार्ड- 15 से शकील खान और वार्ड- 27 से शबनम आदिब ने भी जीत दर्ज कर सबको चौका दिया है। ख़ास बात यह थी यहाँ हिन्दू प्रत्याशी की जीत में मुस्लिमों ने जश्न मनाया और जुलूस निकाला।

अरुणा ने ओवैसी का जताया आभार
वार्ड नंबर-2 से चुनाव जीत दर्ज करने के बाद अरुणा ने AIMIM पार्टी चीफ ओवैसी का आभार जताया। अरुणा ने कहा कि मुझे वार्ड नंबर-2 से चुनाव लड़ने का टिकट देने के लिए ओवैसी साहब का शुक्रगुजार हूं। खरगोन के लोग बदलाव चाहते थे, इसलिए उन्होंने मुझे वोट दिया। मैं पानी, बिजली, राशन कार्ड के मुद्दों पर ध्यान दूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+