कॉलेज छात्रा की LOVE STORY का खौफनाक THE END, परिजन कभी नहीं भूल पाएंगे वो '10 दिन'

Khargone News, खरगौन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भसनेर इलाके में एक लापता छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। भगवानपरा की रहने वाली छात्रा पूजा राठौर खरगोन के पीजी कॉलेज की बीकॉम की छात्रा थी। वो पिछले दस दिनों से लापता थी।

 after 10 days

परिजनों ने कोतवाली पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। खोजबीन के दौरान छात्रा का शव भसनेर इलाके में स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। मृतका के चाचा महेश दवाने समेत अन्य परिजनों का आरोप है कि उन्हीं के रिश्तेदारों ने पूजा की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया।

कोतवाली थाने के एएसआई प्रेमसिंह सेमले ने बताया कि छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उनके रिश्तेदार बाबूलाल का बेटा हर्षित उनकी बेटी से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। जब पूजा के परिजनों ने हर्षित से बेटी का रिश्ता नामंजूर किया तो हर्षित ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तभी से हर्षित के परिवार वाले काफी गुस्से में थे। परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश के चलते कमलेश राठौर, दौलत राठौर और बाबूलाल ने पूजा की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+