Khargone Bus Accident: 24 मौतों के पीछे ये रही वजह, देखिए मृतकों की पूरी लिस्ट और पते
मध्य प्रदेश के मालवा अंचल में एक बार फिर मौत का तांडव मचा। यात्री बस कैसे, कब और क्यों सड़क हादसे का शिकार हुई, यह जानना भी जरुरी है। मृतकों की सूची के साथ पढ़िए 24 मौत की वजह।

Khargone Bus Accident: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हुए बस एक्सीडेंट के बाद हाहाकार मच गया। हादसे में अब तक कुल 24 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल है। सभी की शिनाख्त भी हो गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Recommended Video
दर्दनाक इस हादसे का शिकार हुए अधिकांश यात्री खरगोन और इंदौर जिले के ही है। इनमें से कुछ ऐसे यात्री भी थे, जो रोजमर्रा काम की तलाश में इंदौर के आसपास जाते थे। खरगोन से इंदौर के लिए इस बस की टाइमिंग सुबह की थी।

खरगोन जिले के बेजापुरा गांव से यह बस सुबह साढ़े 6 बजे रवाना हुई थी। इंदौर पहुंचने के लिए इसका लगभग 5 घंटे का सफ़र निर्धारित हैं। लेकिन करीब दो घंटे पहले यानि सुबह 8.30 बजे खरगोन से 35-40 किमी दूर डोंगरगांव पहुंची।
इस गांव में और सवारी ढोते हुए बस दशनगा गांव से आगे बढ़ी तो पुल की रेलिंग से टकराते हुए सूखी नदी में गिर गई। चश्मदीदों ने बताया कि बस फ्रंट साइड से खड़ी गिरी जिससे बस में सवार लोगों को बचने मौका ही नहीं मिला। मृतकों की संख्या बढ़ने की एक बड़ी वजह यह भी है। मृतकों के नाम, पते की सूची इस प्रकार है-

रोज सफ़र करने वाले कुछ यात्री भी इसी बस से इंदौर रूट पर जाते थे। घटना की भयाभयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूखी नदी में बस पुल से ऐसी गिरी कि 24 मुसाफिरों को अपनी जान गंवाना पड़ा।

कल्पना कीजिए यदि नदी में पानी होता तो क्या हालात बनते थे। इस घटना में करीब दो दर्जन यात्री घायल है। इनमें 10 से ज्यादा घायलों की स्थिति गंभीर है। हालांकि सरकार पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है।
सभी घायलों के उचित इलाज का प्रबंध करने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए है। मृतकों के परिजन पहले घटना स्थल फिर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। अधिकांश मृतकों की उम्र 40 से 60 वर्ष रही।












Click it and Unblock the Notifications