Khandwa News: हिलने लगा मकान, डगमगाने लगी धरती, खंडवा में लगे भूकंप के झटके
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शुक्रवार की सुबह शहर भर में लोगों को भूकंप के झटके लगने लगे। भूकंप की सूचना जैसे ही लोगों तक पहुंची, वैसे ही हड़कंप मच गया, जहां झटके लगते ही लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे थे।
सुबह लगभग 9 बजकर 4 मिनट के आसपास लोगों को भूकंप के झटके लगने शुरू हुए, जिसका असर लगभग 5 मिनट तक रहा। खंडवा में लगे भूकंप के झटके लगभग 3.6 की तीव्रता के आसपास के बताए जा रहे हैं, जहां भूकंप के झटके लगने के बाद लोगों में डर का माहौल देखने मिला।

जानकारी के मुताबिक लंबे वक्त के बाद मध्य प्रदेश के खंडवा में भूकंप के झटके देखने मिले हैं, जहां भूकंप के झटके लगभग 3.6 की तीव्रता के आसपास के बताए जा रहे हैं। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर अंदर रहा। यही कारण रहा कि, भूकंप के झटके महसूस हुए। वहीं भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए थे, जहां लोग दहशत में नजर आ रहे थे। वहीं थोड़ी ही देर बाद सब कुछ सामान्य होने पर लोग अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। इधर, भूकंप के बाद मौसम सुहाना नजर आया, जहां बरसात भी शुरू हो गई थी।
मध्य प्रदेश में इससे पहले भी भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप आने के मामले सामने आए थे। निमाड़ अंचल के खंडवा जिले में भूकंप के झटके लगे हैं। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार किया जा रहा है, जहां मानसून का इंतजार अब लंबा होता चला जा रहा है, तो वहीं मानसून से पहले प्री मानसून एक्टिविटी मध्य प्रदेश में अपना असर दिख रही है। इस बीच भूकंप के झटके लोगों को डरा रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जमकर होगी बारिश












Click it and Unblock the Notifications