खजुराहो का आदिवासी गांव बना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र, जानें आदिवर्त संग्रहालय की खासियत
World Museum Day: विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर आइए जानते हैं जनजातीय समाज की संस्कृति और जीनवशैली को जिसे बेहद ही रोचक तरीके से प्रदर्शित किया गया है। खजुराहो के आदिवर्त मध्यप्रदेश जनजातीय एवं लोक कला राज्य संग्रहालय में। खजुराहो के मध्य में स्थित यह संग्रहालय सांस्कृतिक समृद्धि का खजाना है, जो आगंतुकों को कई नए अनुभव प्रदान करता है।
इसमें मध्य प्रदेश की सात प्रमुख जनजातियों के आवासों को प्रदर्शित किया गया है, जहां इन समुदायों के जीवन, कला और संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा।

खजुराहो पूरी दुनिया में प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के लिए विश्वविख्यात है। यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत की सूची में शामिल किया है। अब खजुराहो को एक नई पहचान मिली है। जनजातीय संस्कृति और कलाओं को सहेजने के लिए यहां आदिवर्त संग्रहालय का निर्माण करवाया गया है।
आदिवर्त संग्रहालय प्रदेश की जनजातीय और लोक कला का अद्भुत संगम है। पर्यटकों को मध्यप्रदेश के अंचलों, जनजातियों की सभ्यता और संस्कृति से परिचित कराने के लिए इसका निर्माण करवाया गया है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड संग्रहालय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जा रहा है।
संग्रहालय में 7 जनजातियों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
मध्यप्रदेश में भोपाल और उज्जैन के बाद यह तीसरा जनजाति संग्रहालय है, जिसकी शुरुआत छतरपुर जिले के खजुराहों में की गई है। सभ्यता और संस्कृति से परिचित होने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंच रहे हैं, जिससे क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।
आदिवर्त में गौंड, भील, भारिया, कोल, सहरिया, बैगा, कोरकु जातियों का एक जगह संगम कर इनका रहन-सहन, खाना-पान, वेशभूषा को दिखाया गया है। यह संग्रहालय लगभग 2 एकड़ जमीन पर बनाया गया है और इसको बनाने के लिए लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए का खर्च आया है। वहीं, इसे घूमने के लिए देशी पर्यटकों को 20 रुपये, तो विदेशी पर्यटकों को 400 रुपये देने पड़ते हैं। इसके अलावा यहां पर कैमरे का 100 रुपए चार्ज लिया जाता है।
संग्रहालय खजुराहो के प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि खजुराहो आने वाले पर्यटक एक ही स्थान पर मध्य प्रदेश की बिभन्न जनजातियों की संस्कृति एवं उनके रहन सहन से परिचित हो रहे हैं। मध्य प्रदेश की सात लोक जनजातियों के अलावा राज्य के पांच जनपदों बुंदेलखंड, बघेलखंड, मालवा, निमाड़ एवं चंबल के लोक समुदायों की संस्कृति एवं विशिष्टता को भी यहां प्रदर्शित किया गया है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications