Khajuraho: बुंदेलखंड के वीर आल्हा-ऊदल पर बनेगी फ़िल्म, सुमन तलवार, हेमा मालिनी निभाएंगे किरदार
Khajuraho में बुंदेलखंड के वीर योद्धा आल्हा.ऊदल पर बनने जा रही फिल्म की शूटिंग होगी। साउथ के हीरो सुमन तलवार आल्हा के रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को आल्हा-ऊदल की मां का रोल ऑफर किया गया है। यह सबसे दमदार रोल बताया जा रहा है। फिल्म में शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर सहित कई अन्य फेमस कलाकार किरदार निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग मप्र और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में होगी। फिल्म की लोकेशन सिलेक्ट करने साउथ के डायरेक्ट मुकेश चौकसे टीम के साथ खजुराहो पहुंचे थे। उन्होंने यहां विभिन्न लोकेशन का फिल्मांकन के लिए चयन भी किया है।

बुंदेलखंड के वीर योद्धा आल्हा-उदल की शौर्य गाथा पर बनेगी फिल्म
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक योद्धा आल्हा-उदल की शौर्य गाथा पर फिल्म बनने जा रही है। साउथ के प्रसिद्ध डायरेक्टर मुकेश चौकसे करेंगें। सबसे खास बात साउथ के सुपर स्टार सुमन तलवार आल्हा के रोल में नजर आएंगे तो ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मां के रोल में नजर आएंगी। शक्ति कपूर आल्हा-ऊदल के मामला के रोल को जीवंत करेंगें। फिल्म की सबसे खास बात इसका फिल्मांकन बुंदेलखंड में महोबा से लेकर खजुराहो तक किया जाएगा।

महोबा और खजुराहो में फिल्माए जाएंगे प्रमुख सीन
फिल्म निर्माण पर काम कर रहे साउथ के डायरेक्टर मुकेश चौकसे बीते दो दिन से यूपी के महोबा और मप्र के खजुराहो छतरपुर इलाके में फिल्म के दृश्यों को फिल्माने के लिए लोकेशन देश रहे हैं। सबसे ज्यादा लोकेशन महोबा इलाके में तय की गई हैं, चूंकी आल्हा-ऊदल की जन्म स्थली यूपी का बुंदेलखंड रहा है, इस कारण वहा की रियल लोकेशन को फिल्म में भरपूर जगह दी जाएगी। शौर्य गाथाओं और युद्ध से लेकर प्रेम कहानी तक अलग-अलग लोकेशन पर फिल्माई जाएंगी। मप्र के बुंदेलखंड में सबसे अहम दृश्य खजुराहो व आसपास फिल्माए जाएंगे।

करीब 52 सीन लिखे जा चुके, 4 करोड़ का बजट
डायरेक्टर मुकेश चौकसे ने खजुराहो और महोबा में स्थानीय मीडिया से फिल्म निर्माण, आल्हा-ऊदल की शौर्य गाथाओं के दृश्यों, तकनीकि बातों, लोकेशन, बजट सहित तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा करते हुए बताया कि यह फिल्म महज 4 करोड़ के बजट में तैयार हो जाएगी। फिल्म में आल्हा-ऊदल के जन्म से लेकर लालन-पालन, शिक्षा, प्र्रेम कहानी और युद्ध से जुड़े प्रत्येक पहलू को शािमल किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक चरित्र के अनुसार ही पात्र का चयन किया गया है। बताते चले कि एक्टर एवं डायरेक्टर मुकेश चौकसे सिल्वर जुबली रही फिल्म टंटिया भील सहित 16 फिल्म बना चुके हैं। देश में आदिवासी महापुरुषों और ऐतिहासिक किरदारों पर फिल्म बनाने में उनकी खासी रुचि है।

आल्हा-ऊदल के साथ सबसे दमदार मां के चरित्र में नजर आएंगी हेमा मालिनी
डायरेक्टर मुकेश चौकसे के अनुसार फिल्म में आल्हा-ऊदल के प्रमुख किरदार के अलावा सबसे दमदार कैरेक्टर उनकी माता का है। इसके लिए काफी सोच-विचार के बाद फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को रोल आफर किया गया है। यह किरदार फिल्म के शुरुआत से नजर आएगा। इसके अलावा आल्हा-ऊदल जिस तरह से दमदार थे, उसी के अनुसार शारीरिक व्यक्तित्व से मेल खाने वाले हीरो को यह किरदार दिया गया है। आल्हा के रोल में साउथ के फेमस कलाकार सुमन तलवार को लिया गया है। आल्हा-ऊदल के मामा का चापलूसी स्टाइल का किरदार है, इसके लिए शक्ति कपूर को ले रहे हैं। फिल्म में गुलशन ग्रोवर से लेकर अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

आल्हा-ऊदल 11 वीं सदी के सेनानायक थे
आल्हा-ऊदल मध्यभारत में 11 वीं सदी में सबसे सशक्त सेनानायक रहे हैं। वे चंदेल शासक के सेनानायक थे। यूपी के बुंदेलखंड से लेकर एमपी के बुंदेलखंड में इसका विशेष प्रभाव रहा है। इनकी वीरता के वर्णन को काव्य के रुप में आज भी गाया जाता है। आल्हा-ऊदल दोनों सगे भाई थे। इनके माता पिता दस्सराज और देवकी थीं। आल्हा ने जीवन में कभी पराजय नहीं झेली। इन्होंने पृथ्वीराज चौहान जैसे महान और वीर को भी पराजित कर दिया था और प्राणदान देकर उनकी जान बख्स दी थी। दोनों ने जीवन में 52 युद्ध लड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications