खजुराहोः टाइगर ने गांव में डाला डेरा, खेतों में कर रहा शिकार, हाथीदल को भी खूब छका रहा
पन्ना टाइगर रिजर्व का एक युवा बाघ खजुराहो के चंद्रनगर के पास रनगंवा रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। खेतों में घूमते हुए इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हाथियों द्वारा टाइगर को खदेड़ने की कोशिश की जा रही है।

खजुराहो और पन्ना की सीमा पर बसे रिहायशी इलाके और आसपास के खेतों में इन दिनों एक टाइगर की दहशत बनी हुई है। बाघ गांव के पालतू मवेशियों के शिकार के लालच में गांव तक पहुंच गया। बाघ खेतों में घूम रहा है, नहर के आसपास भी नजर आ रहा है। टाइगर ने गांव में गाय और भैंसों का शिकार भी किया है।
छतरपुर जिले के खजुराहो के चंद्रनगर वन परिक्षेत्र से सटे रनगवां गांव रिहायशी इलाके में जंगल से निकलकर एक बाघ आ गया है। खेतों में घूमते हुए बाघ के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वह खेत की मेढ़ पर घूमते नजर आ रहा है। आसपास के पहाड़ी इलाके से खेत और गांव के आसपास टाइगर घूम रहा है। पुलिस और वन विभाग का अमला उसे वापस जंगल में खदेड़ने के प्रयास कर रहा है।

पन्ना टाइगर रिजर्व का हाथीदल खदेड़ने में लगा है
ग्रामीणों की सूचना और वीडियो सामने आने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व का अमला और हाथी दल चंद्रनगर पहुंचकर खेतों में बाघ को खदेड़ने के प्रयास में जुटा हुआ है। टाइगर आगे-आगे और हाथीदल पीछे-पीछे दो दिन से दौड़ रहा है। टाइगर हाथीदल को पहाड़ी इलाके में खूब छका रहा है। इधर ग्रामीणों को जान का खतर होने के बावजूद बाघ को देखने के लिए खेतों और बाहरी इलाके में गांव के दर्जनों लोग इकट्ठे हो रहे हैं।
Recommended Video
मवेशियों पर जान पर बन आई
चंद्रनगर रनगंवा गांव में टाइगर के आने से सिर्फ दहशत या खतरा ही नहीं हैं। यहां के पालतू और आवारा मवेशियों की जान पर शामत आ गई है। तीन दिन से इलाके में टाइगर ने भैंस और गायों का शिकार कर डाला, इसके शव गांव के आसपास और खेतों में मिले हैं। खेत की मिट्टी में बाघ के बड़े-बड़े पगमार्क भी दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications