Unique Love Story: खजुराहो के 'शेख' पर दिल हार बैठी 'मैक्सिकन मारथा', 30 साल छोटे युवक से करने जा रही शादी
खजुराहो में एक हैंडीक्रॉफ्ट की दुकान पर काम करने वाले 25 साल के शेख अमन और मैक्सिको की 55 साल की मारथा जूलिया ने ADM कार्यालय में विवाह के लिए आवेदन दिया है। शेख अमन 30 साल बड़ी महिला से विवाह करने जा रहे हैं।

न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन...1981 में आई फिल्म 'प्रेमगीत' के गाने की ये पंक्तियां एक बार फिर सच होने जा रही हैं। खजुराहो के 25 वर्षीय युवक को सात समंदर पार उत्तर अमेरिका के मैक्सिको सिटी की रहने वाली और उससे 30 साल बड़ी 55 वर्षीय महिला से प्यार हो गया। बीते चार साल से दोनों रिलेशन में हैं। अब दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। छतरपुर के एडीएम कार्यालय में पहुंचकर दोनों ने वकील के माध्यम से कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन दिया है।

खजुराहो से करीब 15 हजार 300 किलोमीटर दूर उत्तरी अमेरिका के मैक्सिकन सिटी की रहने वाली 55 वर्षीय सांचेज वार्गेस मारथा जूलिया करीब 4 साल पहले भारत घूमने आई थींं। वे खजुराहो कई दिनों तक रुकीं थी। इस दौरान एक हैडीक्रॉफ्ट की दुकान पर उनकी मुलाकात वहां काम करने वाले शेखा अमन से हुई थी। अमन ने उन्हें जानकारी दी। उसी शाम उनकी दोबारा मुलाकात हो गई। मारथा ने खजुराहो-छतरपुर के विलेज देखने की इच्छा जताई तो शेख अमन तीन दिन की दुकान से छुट्टी लेकर गांव घुमाने ले गए थे। उसके बाद उनमें दोस्ती हो गई। मारथा कई दफा खजुराहो आईं तो शेख अमन से मिलती रही। शेख के परिजन भी मारथा जूलिया को भोजन बनाकर खिलाते थे।

खजुराहो राजनगर तहसील के रहने वाले शेख अमन और मारथा ने अपने अधिवक्ता नाजिम चौधरी के साथ बीते रोज छतरपुर एडीएम कार्यालय पहुंचकर कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन दिया है। उनका आवेदन और दस्तावेज देखकर अधिकारी-कर्मचारी दंग रह गए। शेख अमन खुद से 30 साल बड़ी महिला से शादी करने जा रहे हैं। उनके आवेदन को जांच और प्रोसेस में लिया गया है। चूंकी विदेशी महिला से विवाह को लेकर नियम कुछ कड़े हैं, दस्तावेजों की जांच-पड़ताल व कानूनी प्रोसेस को फॉलो करने के बाद इन्हें शादी की अनुमति दी जा सकेगी। सबसे अहम बता है कि दोनों के परिवार ने इनके विवाह के लिए रजामंदी दे दी है।
Recommended Video
दोनों एक-दूसरे के परिजन से मिल चुके हैं, रजामंदी है
अधिवक्ता नाजिम चौधरी ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शेख अमन और मारथा पिछले चार-पांच साल से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों एक-दूसरे के परिजन से मिल चुके हैं। शेख अमन भी मैक्सिको होकर आया है तो मारथा उनके परिजन से कई दफा मिल चुकीं हैं। दोस्ती से शुरू हुआ सफर प्यार और अब शादी के बंधन में बदलने का जा रहा है।
कानूनी प्रक्रिया जारी है, दावा-आपत्ति के बाद कार्यवाही की जाएगी
शेख अमन और मारथा जूलिया के कोर्ट मैरिज के आवेदन को लेकर एडीएम नम: शिवाय अरजरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी महिला से राजनगर निवासी युवक द्वारा कोर्ट मैरिज का आवेदन आया है। उसे जांच व प्रोसेस में लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार दावे-आपत्ति के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications