VIDEO: केरोसीन से भरा टैंकर पलटा, तेल लूटने की मची रही होड़

डिंडोरी: मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में गुरुवार को विक्रमपुर के पास एक केरोसीन से भरा टैंकर सड़क पर पलट गया। घटना की जानकारी जैसे ही स्‍थानीय लोगों को लगी तो उन्‍होंने अपनी जान खतरे में डालकर तेल लूटना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि जून महीने में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हाईवे पर पलटे एक तेल टैंकर से रिसते पेट्रोल को भरने के चक्कर में 151 लोग जिंदा जल गए थे।

tanker

दरअसल टैंकर के तेज रफ्तार में होने और फिर संतुलन खोने के बाद यह हादसा हुआ। टैंकर पलटते ही आस-पास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए और केरोसीन तेल निकालकर भरने लगे। तेल के लिए मारामारी के लिए भीड़ जुटने लगी लोग अपने-अपने घरों से बर्तन और खाली डिब्बे लाकर तेल भरते दिखाई दिए।

इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। किसी के हाथ में बाल्टी थी तो किसी के हाथ में डब्बा तो कोई रसोई के बरतन लेकर ही टैंकर की तरफ दौड़ लगा रहा था। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर ट्रक ड्राइवर और सहायक की मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+