Karwa chauth kab hai: चुनाव के बीच सागर के बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन की मांग, इस दिन न हो चुनावी ट्रेनिंग
Karwa chauth kab hai: हिन्दू धर्म में करवा चौथ की विशेष मान्यता हैं। इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। मध्य प्रदेश में इलेक्शन का माहौल हैं। जिसके मद्देनजर कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी चल रहा हैं। करवा चौथ वाले दिन भी कई जिलों में ट्रेनिंग हैं।
अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग के लिए जिन कर्मचारियों की सूची जारी की गई हैं, उसमें महिला कर्मचारियों के भी नाम हैं। सागर जिले में भी ऐसी ही स्थिति हैं। यहां करवा चौथ के दिन ट्रेनिंग रखी गई हैं। इस तारीख के परिवर्तन के लिए अब पत्र लिखे जा रहे हैं।

सागर विधायक एवम बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर करवा चौथ व्रत के दिन पड़ने वाली प्रशिक्षण की तिथि में परिवर्तन का आग्रह किया। शैलेंद्र जैन का कहना है कि 1 नवंबर को चुनाव का प्रशिक्षण है, जिसमे महिला कर्मचारियों सहित सभी का प्रशिक्षण है। 1 नवंबर को ही करवा चौथ भी है। ऐसे में हमारी बहने निर्जला व्रत रखती हैं।
मानवीय दृष्टिकोण का ख्याल रखते हुए सिटिंग एमएलए और बीजेपी प्रत्याशी शैलेन्द्र जैन की मांग है कि प्रशिक्षण की इस तारीख को आगे बढ़ाया जाए। क्योकि 1 नवंबर को प्रशिक्षण भी है, जिससे बहने परेशान होगी। फिलहाल जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अभी किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि इस बारे में मुख्यालय स्तर पर भी अभिमत लिया जाएगा, उसके बाद आगे का निर्णय होगा।












Click it and Unblock the Notifications