कपिल सिब्बल का दावा कर्नाटक में BJP नहीं आएगी, मैंने कांग्रेस छोड़ी, विचारधारा से जुड़ा हूं
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा है कि मैंने कांग्रेस छोड़ी है, लेकिन मैं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा हूं। उन्होंने कहा कि कहा कि मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा, मुझे कोई का लालच नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल हाईकोर्ट में एक पैरवी के मामले में जबलपुर पहुंचे थे। यहां मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मामले में मानहानि थी ही नहीं, लेकिन राज्यसभा सांसद विवेक तनखा के मामले में तो मानहानि है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ओबीसी आरक्षण के मामले में गलत तरीके से प्रचार किया था।
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से कर्नाटक चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मैं कहूंगा कि कांग्रेस जीतेगी तो आप कहेंगे कि मैं कांग्रेसी हूं, लेकिन मैं कांग्रेस में नहीं हूं, लेकिन मैं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा हूं। कर्नाटक में बीजेपी नहीं जीतेगी। जब सिब्बल से पूछा गया कि क्या वे चुनाव लड़ेंगे तो उनका स्पष्ट कहना था, मैं 75 साल का हो गया, मुझे कोई पद का लालच नहीं हैं, मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 एपिसोड पर बोले कि कभी महिलाओं के मन की बात भी सुन लें मोदी जी।
Recommended Video
राहुल गांधी के मानहानि मामले और उनकी सांसद सदस्यता रद्द होने के सवाल पर सिब्बल का कहना था कि मैं व्यक्तिगत सवाल का जवाब नहीं देता हूं। लेकिन राहुल गांधी के मामले में मानहानि थी ही नहीं, जबकि ओबीसी आरक्षण के मामले में विवेक तनखा को लेकर एमपी के सीएम, वीडी शमा और मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जो प्रचार किया वह गलत किया था, इस मामले में तो मानहानि है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि जो वहां हुआ है, वो मध्य प्रदेश में उनके साथ भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications