MP News: अमरवाड़ा से कमलेश शाह होंगे भाजपा प्रत्याशी, भाजपा ने उपचुनावों के लिए सूची की जारी
MP News: मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की है जिसमें अमरवाड़ा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बुधनी विधानसभा सीट को लेकर अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है।
अमरवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में कमलेश शाह का नाम आना कोई चौंकाने वाला नहीं है। दरअसल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कमलेश शाह ने जब अपनी विधायकी पद से इस्तीफा दिया था, तभी यह बात साफ हो गई थी कि वह भाजपा से उपचुनाव लड़ेंगे।

कमलनाथ के निकट संबंधी कमलेश शाह पूर्वी अमरवाड़ा से विधायक चुने गए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान, वे अपने विधायक पद से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ को नुकसान हुआ, क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वे अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू के 15,394 मतों से पीछे रह गए थे। अब इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है।
बता दे मध्य प्रदेश के अलावा भाजपा ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। जिसमें देहरा विधानसभा क्षेत्र से होशियार सिंह चम्बयाल, हमीरपुर विधानसभा से आशीष शर्मा को और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कृष्ण लाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी तरह उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह भंडारी और मंगलोर विधानसभा क्षेत्र से करतार सिंह भडाना को प्रत्याशी बनाया गया है। यह सभी सीटों पर उपचुनाव रोचक होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications