शिवराज बताएं कि पूरे MP में ऐसी कौन सी 5 जगह हैं जहां बेटियां सुरक्षित हैं: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी छात्रावास में मूक बधिर बच्ची से रेप के मामले ने सियासी रुख अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर पूछा है कि प्रदेश में ऐसी कौन सी पांच जगह हैं, जहां बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। कमलनाथ ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि दुष्कर्म में प्रदेश देश में अव्वल है। अब यहां बालिका गृह भी सुरक्षित नहीं है। बिहार के मुजफ्फरपुर व यूपी के देवरिया की तरह मध्य प्रदेश में भी हुई घटना से प्रदेश शर्मशार हुआ है। प्रदेश के सारे छात्रावासों की तुरंत जांच करवाये, बालिकाओं को सुरक्षा दे। उन्होंने कहा कि ये कैसा समृद्ध प्रदेश बना रहे है आप जहां बहन-बेटियां कही भी सुरक्षित नहीं है? आप जनआशीर्वाद यात्रा में बड़े-बड़े दावे कर रहे है। मैं आपसे सवाल करता हूं कि आप प्रदेश के ऐसे सिर्फ़ 5 स्थान बताइये, जहां बहन-बेटियां ख़ुद को सुरक्षित महसूस कर सके।
पहले ही दुष्कर्म में देश में अव्वल,प्रदेश में अब बालिका गृह भी सुरक्षित नहीं
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 10, 2018
बिहार के मुजफ्फरपुर व UP के देवरिया की तरह MP में भी हुई घटना से प्रदेश हुआ शर्मशार,
प्रदेश के सारे छात्रावासों की तुरंत जाँच करवाये,बालिकाओं को सुरक्षा दे सरकार
घटना से बेखबर मुखिया मामा नृत्य में मस्त pic.twitter.com/UMRLco7YXF
भाजपा नेताओं का संरक्षण
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि भोपाल की घटना के आरोपी को भाजपा नेताओं के राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने की बात भी सामने आ रही हैं, इसका भी खुलासा होना चाहिए। इसलिय इस पूरे मामले को निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को सौंपे शिवराज सरकार।
कमलनाथ ने पत्र लिखकर की ये मांग
सरकार अविलंब प्रदेश के सारे बालिकागृह और छात्रावासों की सूक्ष्मता से जांच कराए। वहां पढ़ेने, रहने वाली बच्चियों से महिला अधिकारी जाकर संपर्क करें। प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में एनजीओ के नाम पर हज़ारों संस्थाओ की वृद्धि हुई है। पंजीकृत एनजीओ की सूची सार्वजनिक हो। अपंजीकृत संस्थाओं का निरीक्षण हो। किन अपंजीकृत संस्थाओ को सरकारी अनुदान, सहायता मिल रही है, उनकी सूची सार्वजनिक हो। सारे मामले की सीबीआई जांच हो।












Click it and Unblock the Notifications