Kamal nath के इस्तीफे की अफवाह के पहले भड़क गया था ये MLA, कर दी है ये डिमांड
Kamal nath: करारी हार के इल्जामों से गुजर रही मध्य प्रदेश कांग्रेस को कौन-कौन से झटके लगेंगे, वह आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल उनके अपने ही पार्टी नेतृत्व पर भड़कते नजर आ रहे हैं। राजधानी भोपाल पहुंचकर अपने दिल की भड़ास निकाल रहे हैं।
कोई और हो तो मान भी लिया जाए, लेकिन लगातार दूसरी बार धार जिले की मनावर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हीरालाल अलावा बोलने से नहीं चूक रहे। गुरूवार की देर शाम कमलनाथ के इस्तीफे की अफवाह उड़ी, उससे पहले हीरालाल का रोल अलग था।
आदिवासी विधायक हीरालाल अलावा ने बयान दिया कि चुनाव में कांग्रेस की हार की सबसे बड़ी वजह पार्टी आपसी कलह है। इसलिए अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूरत बदलने की जरुरत है।

हीरालाल की डिमांड
एकजुटता न होने का हवाला देते हीरालाल जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव की जरुरत है। नए युवा और जमीनी कार्यकर्ताओ को अवसर देने की महती आवश्यकता है। बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस में भी बूथ लेबल पर माइक्रोमैनेजमेंट न होना प्रत्याशियों की हार का कारण बन गया।
ये भी कर चुके ऐसी मांग
कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी पार्टी के संगठन पर सवाल उठा चुके है। इससे पहले जिस दिन नतीजे आए उसी दिन कांग्रेस नेता और पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य बलकरण पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से इस्तीफा मांगा था। बलकरण पटेल ने पत्र जारी करते हुए लिखा था कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद कमल नाथ को तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस्तीफे की अफवाह के बाद खंडन
अपनों की नारजगी की चर्चाओं के बीच कमलनाथ द्वारा इस्तीफ़ा दिए जाने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई तो कई नेताओं के हाथ-पैर फूल गए। ज्यादा देर तक यह खबर मीडिया हैडलाइन रहती, उससे पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस सूचना का खंडन जारी कर दिया। तब कही कमलनाथ समर्थकों ने भी राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications