MP News: 'हर मोर्चे पर पीछे मध्यप्रदेश...', कमलनाथ ने क्यों कही ये बात, जानिए
MP में सियासी हलचल तेज है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोहन सरकार पर बड़ा हमला बोला है, कमलनाथ ने मोहन सरकार पर निशाने साधते हुए मध्यप्रदेश को हर मोर्चे पर पीछे करने के लिए जिम्मेदार बताया है. इतना ही नहीं मध्य प्रदेश कई मामलों में पीछे चल रहा है. प्रदेश में एक्सपोर्ट घट गया है.
एक्सपोर्ट के मामले में एमपी 13वें से 15वें स्थान पर पहुंच गया है. इसके अलावा निगम मंडल भी घाटे में चल रहे हैं, जिसको सरकार बंद करने की तैयारी में है. जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोहन सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा की, क्या मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश को हर मोर्चे पर सबसे पीछे करने की क़सम खा ली है? पहले ख़बर आयी कि मध्य प्रदेश का शिक्षा बोर्ड देश में सबसे ख़राब प्रदर्शन वाले राज्यों में पहुँच गया है और अब ख़बर है कि मध्य प्रदेश निर्यात के मामले में 13वें स्थान से लुढ़ककर 15वें स्थान पर पहुँच गया है। उधर, महिला सुरक्षा, दलित और आदिवासी सुरक्षा के मामले में मध्य प्रदेश का रिकॉर्ड और भी ख़राब हो गया है। स्वास्थ्य शिक्षा का हाल यह है कि मध्य प्रदेश की पहचान व्यापम और नर्सिंग जैसे घोटालों से होने लगी है। मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहता हूँ कि समाज की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था, हर पहलू पर इतनी नाकामी क्यों हासिल हो रही है? इससे बढ़कर चिंता की बात यह है कि मध्य प्रदेश सरकार इन सारे विषयों पर एकदम चुप है।
कमलनाथ ने लिखा कि, क्या जनता के विकास के ये सबसे महत्वपूर्ण पैरामीटर सरकार की प्राथमिकता से बाहर हो गए हैं? ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश की सरकार ने ज़मीनी सचाई से पूरी तरह पीठ फेर ली है और प्रदेश को उसके हाल पर छोड़ कर, ख़ुद सिर्फ़ झूठी ब्रांडिंग से अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हो गई है। वहीं अब क्मलनाथ के ट्वीट पर सियासत का सिलसिला शुरू हो गया है.
एमपी में इन दिनों सियासी हलचल तेज है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोहन सरकार पर बड़ा हमला बोला है, कमलनाथ ने मोहन सरकार पर निशाने साधते हुए मध्यप्रदेश को हर मोर्चे पर पीछे करने के लिए जिम्मेदार बताया है.
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर आया दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप O बॉम्बे पॉजिटिव, क्या है खासियत, जानिए












Click it and Unblock the Notifications