हम मप्र में नियम बनाएंगे, सबसे पहले स्थानीय को रोजगार मिलेगाः कमलनाथ

MPCC चीफ कमल नाथ ने सागर जिले के बीना में जनसभा में मंच से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है, ध्यान रहे, ये अन्याय, अत्याचार करने वाले नेता, अफसर सब हमारे निशाने पर रहेंगे।

मैं सीएम था, चाहता तो सौदा कर सरकार बचा सकता थाः कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व पीसीसी चीफ कमल नाथ ने सागर जिले के बीना में मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि मैं तो सीएम था, चाहता तो सौदेबाजी कर अपनी सरकार बचा लेता, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और यह ध्यान रखा जाए कि अन्याय और अत्याचार करने वाले नेता और अधिकारी हमारे टारगेट पर रहेंगे।

कमलनाथ ने सागर के बीना में स्थानीय मुद्दों को छेड़ते हुए कहा कि रिफाइनरी, एनटीपीसी कांग्रेस लेकर आई, लेकिन मुझे पता चला है कि यहां स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। हमारी सरकार आएगी तब हम नियम बनाएंगे, सबसे पहले स्थानीय को रोजगार मिलेगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीना में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। आंबेडकर तिराहे पर कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मैंने राम बारात का वीडियो देखा है। सागर जिले में मशहूर है। कभी मैं भी इस बारात में शामिल होउंगा। कमल नाथ ने कहा कि सागर जिला पूरे प्रदेश में मशहूर है, भाजपा के अत्याचार के लिए। पांच माह बचे हैं। कांग्रेस की सरकार बनेगी और ये सब नेता, कर्मचारी सभी हमारा टारगेट बनेंगे। उन्होंने कहा कि नेताओं ने पुलिस, पैसा और प्रशासन का उपयोग जनता को डराने, दबाने के लिए किया है। हमारी सरकार पर यह टारगेट नंबर वन होंगे। बीना जिले की बात पर कमलनाथ ने कहा कि पांच बार जिले की घोषणा की गई। तीन बार तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

मैं सीएम था, चाहता तो सौदा कर सरकार बचा सकता थाः कमलनाथ

मैं घोषणा नहीं करता, पर मैं इतना कहता हूं कि मैं आपको निराश नहीं होने दूंगा। कमलनाथ ने रिफाइनरी के समीप बनी कोविड अस्पताल को भी निशाने पर लिया। कहा कि 80 करोड़ की अस्पताल बनी और इलाज कितने मरीजों का हुआ। कहां गया वह अस्पताल। सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। अस्पताल भी भ्रष्टाचार में चला गया। भाजपा सरकार ने क्या दिया, महंगाई दी, बेरोजगारी दी। भ्रष्टाचार दिया। घर.घर में शराब दी। भर्ती घोटाला, माफिया राज दिया। हमारा नौजवान बिना काम का, किसान बिना काम का। तो शिवराजजी आप किस काम के।
कमल नाथ का आरोप, बेरोजगारी, अत्याचार में एमपी नंबर वन
हमारा प्रदेश आज बेरोजगारी में नंबर वन अत्याचार पर नंबर वन है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जब हमारी सरकार आई थीए 15 महीने में से ढाई महीने आचार संहिता में निकल गए। साढ़े ग्यारह महीने में हमने नीति और नीयत का परिचय दिया। हमने किसानों के लिए बीज और खाद के लिए व्यवस्था की थी। शिवराज जेब में नारियल रखकर घूमते हैं। यह घोषणा मंत्री हैं। आज इन्हें बहनें याद आ गईं। आज अतिथि शिक्षक याद आ गए।

Recommended Video

    सागर: दिग्विजय सिंह पर जमकर बरसे राजस्व मंत्री के भाई,कही ये बड़ी बात ..

    चुनाव आते हैं जाते हैं। हर चुनाव के अपने मुद्दे होते हैं
    चुनाव आते हैं जाते हैं। हर चुनाव के अपने मुद्दे होते हैं। हमारी संस्कृति भारत को जोड़ने की है। तोड़ने की नहीं। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया थाए वह संविधान गलत हाथों में जाना नहीं चाहिए। हमें रक्षक बनना है देश की संस्कृतिए संविधान का। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ओले गिरे थेए शिवराज आए थे। पैसा किसी को अब तक नहीं मिला। यह तो घोषणा की मशीन हैं। कमलनाथ ने कहा कि हम बहनों को 1500 रुपयेए 500 में गैस सिलेंडर देंगे। रोजगार देंगे। पुरानी पेंशन लागू करेंगे। सागर की हर सीट पर कांग्रेस का झंडा फहरेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+