'थूक कर खिलाना मुसलमानों की परंपरा...', कालीचरण महाराज की मांग, दुकान पर लिखें मालिक का नाम

UP के बाद अब MP में दुकान पर मालिकों के नाम लिखने की मांग तेज हो रही है, जहां लगातार राजनीतिक दल के लोगों के साथ-साथ, साधु-संत इस मांग को सरकार तक पहुंचाते नजर आ रहे हैं। इस बीच रतलाम पहुंचे कालीचरण महाराज ने एक बार फिर इस मामले को लेकर अपनी बात रखी है।

कालीचरण महाराज ने कहा की, मुसलमान की शॉप पर उनका नाम लिखना बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे हिंदू वहां पर ना जाएं। मैं आपके चैनल के माध्यम से सभी हिंदुओं से आह्वान करता हूं, कम से कम में व्रत्सत होकर तो मुसलमान की दुकान से खरीद कर कुछ भी ना खाएं, क्योंकि उनकी परंपरा है बिना थूके वह कुछ भी खिलाते-पिलाते नहीं है।

Ratlam

उत्तर प्रदेश में दुकानों और ठेलों पर मालिक का नाम लिखने के आदेश जारी हुए हैं, जहां अब उत्तर प्रदेश में जारी हुए आदेशों का असर एमपी में देखने मिल रहा है, यहां धार्मिक नगर उज्जैन में भगवान महाकाल मंदिर के पुजारियों ने होटलों के बाहर होटल मालिकों के नाम लिखने की मांग की है।

धार्मिक नगरी उज्जैन में इससे पहले भी इसी तरह का मामला उठाया जा चुका है, जहां इसके बाद आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इन आदेशों का कोई खास असर देखने नहीं मिला था. वहीं अब एक बार फिर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने होटलों के बाहर मालिकों का नाम लिखवाने की मांग की है।

महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि, मकान बनाते हैं, तो उस पर देवी-देवता और मकान मालिक का नाम लिखते हैं। ऐसा ही मुसलमान समाज के मकानों पर भी देखने में आया है, तो होटलों पर नाम लिखने में किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसलिए लिखना चाहिए की इससे स्पष्टता आए की इस होटल का मालिक कौन है?, मालिक का पता चल जाए की ये मालिक है। किसी को छिपाना नहीं चाहिए। पहले भी इस विषय को उठाया था। देश के कई हिस्सों में ये लागू हुआ है, हरिद्वार और यूपी में लागू हुआ है। अवंतिका सबसे बड़ा तीर्थ है। ये यहां भी लागू होना चाहिए। हिंदू हो, मुस्लिम हो या फिर क्रिश्चियन, जिनके भी होटल है, उनके मालिकों के नाम स्पष्ट रूप से लिखें।

ये भी पढ़े- Bhojshala: हिंदू और मुस्लिम पक्ष के साथ जैन समाज का दावा, कोर्ट में दिखाए चौंकाने वाले प्रमाण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+