मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर मचा सियासी बवाल, कहा- राहुल गांधी की औकात नहीं कि वो भागवत पर बयान दें
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की औकात नहीं है कि वो मोहन भागवत पर बयान दें। उन्होंने कहा कि वो खुद विदेश जाकर देश की बुराई करते है। उनपर इस बात के लिए एफआईआर होनी चाहिए।
दरअसल कांग्रेस पार्टी ने 47 साल बाद अपने मुख्यालय का पता बदलकर 24 अकबर रोड से इंदिरा गांधी भवन, 9A कोटला रोड कर लिया है। इस पर विजयवर्गीय ने बयान देते हुए कहा कि मुझे कोई हैरानी नहीं है कि उसका नाम इंदिरा भवन रखा गया। कांग्रेस पार्टी परिवारवाद की राजनीति करती है और ये परिवारवाद का सिधा उदाहरण है। उन्होंने कहा कांग्रेस की तो यही परंपरा रही है उसने बड़े-बड़े नेताओं को छोड़कर हमेशा एक ही परिवार के छोटे नेताओं को आगे बढ़ाया।

15 जनवरी बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के नए दफ्तर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद थे। इसी मौके पर राहुल गांधी ने भाषण के दौरान ऐसा कुछ बोल दिया कि उनका भाषण विवादों में घिर गया। उन्होंने बीजेपी और RSS पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और RSS ने देश की सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस न सिर्फ भाजपा और RSS, बल्कि इंडियन स्टेट (भारत सरकार) से भी लड़ाई लड़ रही है। राहुल गांधी ने जैसे ही ये बयान दिया विपक्ष ने इसे देश के खिलाफ बयान बताते हुए राहुल गांधी पर हमला बोल दिया।
राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे भारत से लड़ रहे हैं। ये लोग भारत को और कमजोर करना चाहते हैं। तो वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तो यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी कि औकात नहीं कि वो मोहन भागवत पर कमेंट करे। वो खुद विदेश में जाकर देश के खिलाफ बोलते है।
आपको बता दे कि RSS प्रमुख मोहन भागवत ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बयान देते हुए कहा था कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को "प्रतिष्ठा द्वादशी" के रूप में मनाया जाना चाहिए और इसे भारत का 'सच्चा स्वतंत्रता दिवस' मानना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications