MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की तारीफ की, बोले- पैदल चले बेचारे, गांव-गांव लगाई दौड़

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की प्रशंसा की है। उनके एक वीडियो में वह यह व्यक्त कर रहे हैं, "जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 'जनता का जो जनादेश हो उसे स्वीकार करना चाहिए। राहुल जी ने भी कितनी मेहनत की है। पैदल चले बेचारे। गांव-गांव दौड़ लगाई। जिम विम की उन्होंने। थोड़ा बहुत अगर उनका भी बढ़ गया.. प्रतिपक्ष भी अच्छा मजबूत होना चाहिए, हमारा मानना है।'

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में कहा, "इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी की रिकॉर्ड जीत का श्रेय उन्हें ही मिलता है, जो नाम वापस लेने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम को भी जाता है।" विजयवर्गीय का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें वे राहुल गांधी की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

बता दे कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा सीट को जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें गृहमंत्री अमित शाह ने छिंदवाड़ा का प्रभार सौंप रखा था। यानी उन्हें छिंदवाड़ा सीट जीताने की पूरी जिम्मेदारी दी गई थी। जिस पर वह खरे उतरे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू के लिए संगठन की तरफ से ऐसी पिच तैयार की, जिस पर वेटिंग करना आसान हो।

मध्य प्रदेश में बीजेपी को सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने के लिए सीएम हाउस में पहुंचा। उन्होंने एक-दूसरे का आदर-सम्मान किया। डॉ. यादव ने कहा, "आप अब दिल्ली जा रहे हैं, भाई साहब।"

इसी दौरान, पीसीसी के चीफ जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस को एकजुट करने की बात कही। छिंदवाड़ा में हार के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, "कांग्रेस ने प्रदेश में हार का सामना किया है। हम समीक्षा करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+