Kailash Vijayvargiya ने पद से दिया इस्तीफा, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद लिया फैसला
Kailash Vijayvargiya को मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जहां अब मोहन यादव सरकार में मंत्री बनने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने BJP महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंपा है।
कैलाश विजयवर्गीय ने खुद ट्वीट कर महासचिव पद से इस्तीफा की बात कही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक व्यक्ति एक पद' के अनुसार मैंने महासचिव पद से इस्तीफ़ा सौंपा है।

विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखी ये बात
कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए लिखा की, आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिला। मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले अमित शाह फिर जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया। अब मुझे पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है। मैं प्रधानमंत्री जी का संकल्प वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने। इस दिशा में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कार्य करेगें। मेरा विश्वास है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा। हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक व्यक्ति एक पद' के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा।
ऐसा रहा सियासी सफर
BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले भी इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं से विधायक रह चुके हैं, जहां विजयवर्गीय ने अपने विधायक कार्यकाल की शुरुआत विधानसभा चार से की थी। वहीं इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो और महू विधानसभा से बतौर विधायक निर्वाचित हुए हैं। माना जाता है कि, कैलाश विजयवर्गीय जिस भी विधानसभा में जाते हैं, उस विधानसभा को जीत कर ही लौटते हैं। वहीं अबकी बार भी विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 से जीत का रिकॉर्ड कायम किया है।
ये भी पढ़े- Kailash Vijayvargiya ले सकते हैं बड़ा फैसला, क्या छोड़ देंगे अपना पद, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications