Khargone News: कांग्रेस ने राम मंदिर निमंत्रण ठुकराकर 140 करोड देशवासियों का किया अपमान- कैलाश विजयवर्गीय

पीएम मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में समूचे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। भारत की सेना आज विश्व की तीन सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है। हम सब सौभाग्यशाली है जो हमें प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ है। कांग्रेस के ही नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन जाति के आधार पर जनगणना की मांग कर देश को तोड़ने को आतुर है।

यह बात प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को खरगोन लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। विजयवर्गीय ने पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल को खरगोन विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार से अधिक वोटों की लीड दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

Kailash Vijayvargiya inaugurates Lok Sabha election office in Khargone statement on Congress

केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कांग्रेस व इंडी गठबंधन को आड़े हाथ लिया। कार्यक्रम को लोकसभा संयोजक श्री बालकृष्ण पाटीदार, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर एवं प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस ने राम मंदिर निमंत्रण ठुकराकर 140 करोड देशवासियों का किया अपमान

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इस्लामी आक्रांताओं के दौर में मंदिर टूटते हुए देखें हैं लेकिन आज हम गर्व के साथ राम मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसने राम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा कर देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान किया है।

Kailash Vijayvargiya inaugurates Lok Sabha election office in Khargone statement on Congress

विजयवर्गीय ने कहा मोदी व समाज का नजरिया देश के लिए है जबकि विपक्ष का नजरिया देश विरोधी है। देश की पहचान सनातन धर्म से है लेकिन कांग्रेस व इंडी गठबंधन इसे कैंसर की बीमारी बताकर समूचे राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं। श्री विजयवर्गीय ने कहा मोदी सरकार में आदिवासियों का मान-सम्मान बढ़ा है। आदिवासी नेता श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को देश का राष्ट्रपति बनाया। हमें यह बात खरगोन जिले के आदिवासी क्षेत्रों में घर-घर जाकर बताना होगी। पार्टी प्रत्याशी श्री गजेंद्रसिंह पटेल को विजयी बनाकर अबकी बार 400 पार के साथ पुनः मोदी सरकार बनाना है।

इस अवसर पर लोकसभा सह संयोजक राजेंद्र यादव, सह प्रभारी लोकेश शुक्ला, विधायक राजकुमार मेव, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन, कल्याण अग्रवाल, रणजीत सिंह डंडीर, परसराम चौहान, खरगोन विधानसभा संयोजक कन्हैया कोठाने, सह संयोजक मयाराम पाटीदार, भागीरथ कुमरावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, प्रकाश रत्नपारखी, जिला उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद पाटीदार, दयालु पटवा, जगदीश पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+