कांग्रेस जलेबी की फैक्ट्री बना रही थी, हरियाणा की जनता ने उन्हें नुक्ती बांट दी- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

MP News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने नागपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच जलेबी से मुंह मीठा करते हुए कहा कि विपक्ष ने जनता की नज़रों में अपनी छवि गिरा दी है।

Kailash Vijayvargiya- Congress was building a Jalebi factory the people of Haryana gave them a tough time-

Recommended Video

    कांग्रेस जलेबी की फैक्ट्री बना रही थी,हरियाणा की जनता ने उन्हें नुक्ती बांट दी- कैलाश विजयवर्गीय

    विपक्ष की दावों का खंडन

    विजयवर्गीय ने कहा, "विपक्ष के लोग जलेबी की फैक्ट्री बना रहे थे, लेकिन हरियाणा की जनता ने उन्हें नुक्ती बांट दी।" उनका इशारा उन राजनीतिक पार्टियों की ओर था, जिन्होंने चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ नकारात्मक प्रचार किया। मंत्री ने कहा कि विपक्ष बार-बार यह कहते रहा कि किसान, दलित, युवा और महिलाएं नाराज हैं, लेकिन सच यह है कि सभी वर्गों ने भाजपा को वोट दिया है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि "किसान नाराज हैं," "दलित भाई नाराज हैं," "युवाओं ने नाराजगी जताई," और "महिलाएं असंतुष्ट हैं" जैसे दावों का कोई आधार नहीं था। इसके बजाय, इन वर्गों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।

    आगामी चुनावों का अनुमान

    विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया कि हरियाणा के चुनावी परिणाम न केवल राज्य में बल्कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी दोहराए जाएंगे। उन्होंने कहा, "हरियाणा के चुनाव ने साबित कर दिया है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से कौन नाराज है? कोई नहीं!" उनका यह बयान भाजपा के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है और भविष्य के चुनावों के लिए पार्टी की स्थिति को मजबूत करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+