क्या है 'पुष्य नक्षत्र' जिसमें सिंधिया दाखिल करेंगे नामांकन? पढ़िए क्या कहते हैं विद्या साधक महाराज
Jyotiraditya Scindia News: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में अपना पर्चा भरेंगे। इसकी बड़ी वजह विश्व विख्यात श्री विद्या साधक महाराज ने बताई है।
सिंधिया सुबह 9:30 बजे गुना हनुमान मंदिर टेकरी सरकार दर्शन करने के बाद एक विशाल जुलूस के साथ शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। खास बात यह है कि सिंधिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा सहित अन्य मंत्री भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

यहां 12:45 बजे शिवपुरी में प्रवेश करेंगे। जहां खुली जीप में वह नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे इस अवसर पर झांसी तिराहा, गुरूद्वारा, माधव चौक, गांधी चौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा सहित अन्य जगह पर सिंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का भव्य पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल कर पोलोग्राउण्ड विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे।
सभा से पहले निकलेगी रैली-
केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री और भाजपा द्वारा गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना नाम दर्शन पत्र भरने से पहले गुना से अपनी रैली की शुरुआत करेंगे। गुना में प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर पर दर्शन करने के बाद वह अपना नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए एक विशाल काफिले के साथ शिवपुरी के लिए रवाना होंगे।
इस दौरान फोरलेन हाईवे पर जगह-जगह पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसकी जोरदार तैयारी चल रही है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा सिंधिया समर्थकों में इसको लेकर बड़ा जोश देखा जा रहा है। लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा 16 अप्रैल को दोपहर 2 बजे नाम निर्देशन पत्र भरा जाएगा।।इस दौरान नाम निर्देशन भरने के बाद कलेक्टर कार्यालय के सामने पोलो ग्राउंड मैदान पर एक आमसभा होगी।
इस आमसभा में वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन सिंह यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित और भी कई वरिष्ठ नेताओं के शिवपुरी आने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। शिवपुरी के प्रसिद्ध पोलो ग्राउंड मैदान पर यहां पर सभा होगी जिसमें वर्तमान सीएम सहित पूर्व सीएम मौजूद रहेंगे।
दरअसल, विश्व विख्यात श्री विद्या साधक एवं ज्योतिषाचार्य श्रीजी रमण योगी महाराज साइंटिस्ट बाबा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को नामांकन दाखिल करने की शुभ मुहूर्त बताई है।
उन्होंने बताया है कि पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 16 अप्रैल को सुबह 3:05 से होगा। यह मुहूर्त पूरे दिन रहेगा। पुष्य नक्षत्र को ऋग्वेद में वृद्धिकर्ता, मंगलकर्ता और आनंदकर्ता कहा गया है। धार्मिक अनुष्ठानों के लिए इस योग का चयन श्रेष्ठ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस दौरान नामांकन दाखिल करना ज्योतिरादित्य सिंधिया की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत को पक्का करेगा। साथ ही राजनीति में उनका प्रभाव और वर्चस्व बढ़ेगा।
वर्ष 2019 में हार गए थे सिंधिया-
इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा था और चुनावी मैदान में उतरे थे। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा द्वारा केपी यादव को मैदान में उतारा गया था।
केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सवा लाख मतों से चुनाव हरा दिया था। इसके बाद मप्र में वर्ष 2020 में दल-बदल के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए। इसके बाद भाजपा द्वारा श्री सिंधिया को राज्यसभा मेंबर बनाया गया और केंद्र में मंत्री भी बनाया गया। इस बार भाजपा ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी भी गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications