MP: सिंधिया का बयान, 'जो 70 साल में नहीं हुआ वो अब हो रहा, तीन तलाक और 370 के बाद UCC को भी संभव करवाएंगे'
Gwalior News: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद इन दिनों देशभर में जगह समान नागरिक संहिता को लेकर चर्चा चल रही है। पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई। इसे लेकर सभी विपक्षी दल अलग-अलग तर्क दे रहे हैं।
अब इस पर छिड़ी बहस पर ग्वालियर प्रवास पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है। सिंधिया ने कहा कि हमारे देश में हर व्यक्ति 140 करोड़ लोग बराबर हैं। अगर एक बराबर है तो सबके लिए एक नीति होनी चाहिए। ये संकल्प भाजपा का रहा है और ये संकल्प संविधान में भी है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जैसे केंद्र सरकार ने वो सब किया है जो 70 साल पहले नहीं हो सका था। अब यूनिफॉर्म सिविल कोड भी संभव बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को खत्म करना। तीन तलाक को हटाना और पूरे देश में एक समान नीति स्थापित करने का काम असंभव था। उसे प्रधानमंत्री ने पूर्व में संभव किया। हम लोग सभी से चर्चा करके यूसीसी को संभव बनाएंगे।
आपको बता दें कि 27 जून मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के नाम पर लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है। देश दो कानूनों पर कैसे चल सकता है। भारत का संविधान भी नागरिकों के समान अधिकारों की बात करता है। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाने की बात कही है। लेकिन वोट बैंक के भूखे लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान के बाद देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी चर्चा शुरू हो गई है। जहां एक और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री इस पर अपना समर्थन जता रहे हैं। समान नागरिक संहिता पर आम आदमी पार्टी (आप) भी केंद्र के समर्थन में आ गई है। पहले आप पार्टी ने कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर भी केंद्र सरकार का समर्थन किया था और अब देश में कानून लागू करने को लेकर भी समर्थन जताया है।












Click it and Unblock the Notifications