Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: मंत्री पद की शपथ के लिए सिंधिया-शिवराज को आया फोन, जानिए कौन सा मिल सकता है विभाग

Lok sabha chunav 2024: मध्य प्रदेश में गुना शिवपुरी से नवनिर्वाचित सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा की तरफ से कॉल आ गया है कि वह अब एनडीए सरकार में मंत्री का दायित्व निभाएंगे। वही मंत्री पद के लिए प्रदेश से दूसरा नाम शिवराज सिंह चौहान का बताया जा रहा है, उन्हें भी फोन आया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवरजा सिंह चौहान भी शपथ लेंगे।

Jyotiraditya Scindia-Shivraj Singh Chauhan got a call for taking oath as ministers will get this department

कौन सा मिल सकता है विभाग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंधिया को वापस नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिल सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी बताते हैं कि पिछली सरकार में सिंधिया ने इस मंत्रालय में जमकर काम किया और देशभर में हवाई अड्डे को बेहतर करने के साथ नई उड़ानों के लिए भी काम किया। यही वजह है कि एक बार फिर सिंधिया को यह विभाग दिया जा सकता है।

सिंधिया पहली बार भाजपा से सीधे चुनाव जीतकर बने हैं सांसद

बता दे चुनाव 2024 में गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट राव यादवेंद्र सिंह यादव को 5 लाख 929 वोटो से चुनाव में पराजित किया। सिंधिया को कुल 9 लाख 23 हजार 302 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 3 लाख 82 हजार 373 वोट मिले थे। यह पहली बार था जब भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया सीधे चुनाव लड़कर संसद भवन पहुंचेंगे।\

शिवराज ने विदिशा लोकसभा सीट से की बड़ी जीत हासिल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट पर 8,20,868 वोटों से धमाकेदार जीत हासिल की है। इस जीत को भारत में चुनावों के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के प्रमुख प्रचारकों में शामिल थे। उन्होंने न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि दिल्ली, झारखंड, और पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी के लिए प्रचार किया। वे तमाम गैर बीजेपी शासित राज्यों में स्टार प्रचारक के रूप में उभरे। इसके अलावा, उनका प्रचार जहां-जहां हुआ, वहां पर उन्हें बड़ा जलवा देखने को मिला।

प्रदेश संभावित मंत्री:-

बिहार-

  • राजीव प्रताप रूडी (बीजेपी)
  • संजय जायसवाल (बीजेपी)
  • नित्यानंद राय (बीजेपी)
  • ललन सिंह (जदयू)
  • सुनील कुमार (जदयू)
  • कौशलेंद्र कुमार (जदयू)
  • रामनाथ ठाकुर (जदयू)
  • संजय झा (जदयू)
  • जीतनराम मांझी (हम)
  • चिराग पासवान (एलजेपी)

उत्तर प्रदेश-

राजनाथ सिंह (बीजेपी)
जितिन प्रसाद (बीजेपी)
अनुप्रिया पटेल(मिर्ज़ापुर से अपना दल प्रमुख)
जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख)

कर्नाटक-

  • प्रह्लाद जोशी (BJP)
  • बसवराज बोम्मई (BJP)
  • गोविंद करजोल (BJP)
  • पीसी मोहन (BJP)
  • एचडी कुमारस्वामी ( JDS)

महाराष्ट्र

  • प्रतापराव जाधव(बीजेपी)
  • नितिन गडकरी (बीजेपी)
  • पीयूष गोयल (बीजेपी)

मध्य प्रदेश:

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया (बीजेपी)
  • शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी)

तेलंगाना:

  • किशन रेड्डी (बीजेपी)
  • एटाला राजेंदर (बीजेपी)
  • डीके अरुणा (बीजेपी)
  • डी अरविंद (बीजेपी)
  • बंडी संजय (बीजेपी)

ओडिशा

धर्मेंद्र प्रधान (बीजेपी)
मनमोहन सामल (बीजेपी)

राजस्थान

गजेंद्र सिंह शेखावत (बीजेपी)
दुष्यंत सिंह (बीजेपी)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+