ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- मैं CM की रेस में नहीं, भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

मध्य प्रदेश में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश विकास की नई बुलंदियों की ओर जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। आपने मुझे बार-बार पूछा है, हर बार मैंने स्पष्ट किया है। यह रेस कुर्सी की नहीं है, यह रेस विकास की है, प्रगति की है। यह रेस जनता का विश्वास सुनिश्चित रखने का है। कुर्सी की रेस कांग्रेस की है।

jyotiraditya scindia

मतदान का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ, मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की जनता अपने भविष्य के लिए, अपने विकास और प्रगति को सुरक्षित और निरंतर रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ इस चुनाव में जिताएगी और पूर्ण बहुमत की सरकार भारतीय जनता पार्टी की 3 दिसंबर को बनने जा रही है।

मैंने सदैव कहा है कि मैं ज्योतिष नहीं हूं, मैं सीटों का नंबर नहीं देता लेकिन भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। हमारी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के नागरिक के रूप में है, विकास और प्रगति के सफर को सुनिश्चित करने का है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार मध्य प्रदेश को पूर्ण रूप से एक नए विकास और प्रगति की उड़ान पर सुनिश्चित ले जाएगी।

इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्तीसगढ़ में वोट अपील की थी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी दौर का मतदान है। छत्तीसगढ़ के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+