Ashoknagar News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बने देवदूत, जानिए कैसे बचाई आदिवासी लड़के की जान
Ashok nagar Scindia News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक युवक के लिए देवदूत साबित हुए। दरअसल, एक आदिवासी युवक को आर्थिक तंगी के चलते इलाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। किसी तरह यह बात मंत्री सिंधिया के स्टाफ तक पहुंची। इसके बाद सिंधिया के निर्देश पर तत्काल युवक की लाज की व्यवस्था कराई गई। जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।
अशोक नगर जिले के मुंगावली निवासी निर्मल सिंह आदिवासी हाल ही में जयपुर, राजस्थान में काम करने के दौरान टायफायड से पीड़ित हो गए। उनकी स्थिति गंभीर हो गई और आंत (Ileal Perforation) में छेद हो गया। वहां के प्राइवेट अस्पताल ने इलाज के लिए 3 लाख रुपये का खर्चा बताया, जिसे परिवार वहन नहीं कर सकता था।

परिवार ने निर्मल सिंह को शिवपुरी लाने का निर्णय लिया और इसकी जानकारी सत्येन्द्र शर्मा, ग्वालियर को दी। सत्येन्द्र शर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके निजी सचिव पुरुषोत्तम पाराशर को तुरंत सूचित किया। सिंधिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने निजी सचिव पुरुषोत्तम पाराशर और कलेक्टर शिवपुरी को निर्देश दिए कि मरीज को बेहतर इलाज मिले।
Recommended Video
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने निर्मल सिंह को तत्काल एडमिट किया। अस्पताल के डीन, डॉक्टर डी. परमहंस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आवश्यक जांच और ऑपरेशन की तैयारी की। डॉक्टर डी. परमहंस और डॉ. संदीप शर्मा की निगरानी में, और एनेस्थीसिया डॉक्टर शिल्पा अग्रवाल और डॉ. त्यागी की उपस्थिति में, सफल ऑपरेशन किया गया।

इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तत्परता की व्यापक प्रशंसा की जा रही है। भाजपा के जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया हमेशा क्षेत्र की जनता की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने पहले भी केदारनाथ में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाले की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंधिया ने हमेशा विपत्ति के समय में लोगों की सहायता की है।












Click it and Unblock the Notifications