सिंधिया के ग्वालियर पहुंचते ही बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, कोविड-19 प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे। मार्च में कांग्रेस छोड़ने के बाद ये उनका पहला ग्वालियर दौरा था। इस दौरान जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में सिंधिया के स्वागत को लेकर जोश दिखा, तो वहीं नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर विरोध किया। कई बार दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ीं।

Jyotiraditya Scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे, जो तीन दिवसीय सदस्यता अभियान शुरू करने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव समेत कई कार्यकर्ताओं ने सिंधिया को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके अलावा बालेंदु शुक्ला ने भी ग्वालियर में गिरफ्तार दी, वो भी पहले बीजेपी में थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन देख बीजेपी कार्यकर्ता भी जोश में आ गए। ऐसे में कई बार टकराव की स्थित बनी। वहीं पूरे दिन ग्वालियर में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ऐसे भी थे, जिनके चेहरे पर मास्क नहीं था। साथ ही वो पुलिसकर्मियों को धक्का दे रहे थे। बता दें कि ग्वालियर उन 16 सीटों में से एक है, जहां पर उपचुनाव होने हैं।

वहीं सीएम शिवराज ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मिलकर सदस्यता अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कहा कि कुछ कांग्रेसी ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कह रहे हैं, नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने भी किसी जमाने में कांग्रेस छोड़ी थी, तो क्या कांग्रेस उन्हें भी गद्दार मानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक परिवार की भक्ति हो रही है, जो ऐसा नहीं करेगा वो गद्दार कहा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+