कांग्रेस कहती थी बहन तिजोरी खाली है, भाजपा बोलती है बहन तिजोरी तुम्हारी है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

MP Assembly Election 2023: सिंधिया ने कहा कि साल 2003 का समय मुझे याद है जब मैं यहां बहादुगढ़ आया था। सड़क नाम की कोई चीज नहीं थी। एक गांव दूसरे गांव से कटा हुआ रहता था। बारिश के मौसम में जैसे समुद्र के दो टापू रखे हो। गड्ढे होते थे सड़क नहीं होती थी रेल की सुविधा भी नहीं होती थी। अशोक नगर में रेल्वे स्टेशन था लेकिन एक गाड़ी नहीं आती थी। कौवें बोलते थे।

मुंगावली और बहादुरगढ पहले भोपाल, ग्वालियर से कटा हुआ था। आज क्षेत्र के विकास के साथ प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। ये बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सिंधिया ने गुना और शिवपुरी में भी प्रत्याशियों के सर्मथन में जनसभा को संबोधित किया।

Jyotiraditya Scindia: Congress used to say sister the coffer is empty, BJP says it is yours.

2023 के बाद प्रदेश में मखमली सड़कें बन गई

सिंधिया ने कहा कि 2003 के बाद जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तब से मध्यप्रदेश का विकास हुआ है। पिछले 20 सालों में मख़मली सड़कें बन गई। 2003 में केवल 44000 किलोमीटर की सड़के थी आज 5 लाख किलोमिटर से अधिक सड़कें बन चुकी है। 2003 से पहले 2-3 घंटे भी बिजली नहीं आती हैं और आज पूरे प्रदेश के हर गांव हर शहर में हमेशा बिजली रहती है।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

सिंधिया ने ने कहा कि 2018 में आपने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास किया। उसके बाद कांग्रेस ने आपके साथ विश्वासघात किया। और मुझे गर्व है कि बृजेंद्र यादव को आपने 2020 उपचुनाव में आपका आशीर्वाद दिया। पंद्रह महीने की कांग्रेस सरकार में बड़े भाई और छोटे भाई ने मिलकर वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। श्री सिंधिया ने कहा की कमलनाथ जी के पास उस समय अपने मंत्रियों से मिलने का समय नहीं था, वह बोलते थे 'चलो, चलो, समय नहीं है' तो वह जनता की क्या सोचते। ये झूठ और लूट की पार्टी है, इस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Jyotiraditya Scindia: Congress used to say sister the coffer is empty, BJP says it is yours.

कांग्रेस कहती थी 'बहन तिजोरी खाली है', भाजपा बोलती है 'बहन तिजोरी तुम्हारी है'

भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं की गिनती करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का इकलौता प्रदेश, जहां हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाईं-महिलाओं एवं बहनों के लिए लाड़ली बहन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना, तीर्थ दर्शन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं बनाईं। कभी हमने पैसा ना होने का रोना नहीं रोया, वो कहते थे 'बहन तिजोरी खाली है' हम सदैव कहते है 'बहन तिजोरी तुम्हारी है'। .

डबल इंजन की सरकार ने तस्वीर बदल दी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुंगावली का विकास करना है तो हमने सोचा की एक मंत्री यहां से होना चाहिए। श्री बृजेंद्र यादव और मेरा संबंध बीस साल पुराना है। आज तक इन्होंने मुझसे अपने लिए कुछ नहीं मांगा, जब मिले तो उन्होंने मुझसे बस मूंगावली की विकास की बात की और बहादुरगढ़ के लिए हमेशा तत्पर रहे। इस बार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर तहसील बनाने की मांग रखी गई और फिर बहादुरगढ़ को तहसील बनाया गया। डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदलकर रख दी है।

सिंधिया ने कहा कि ज़िंदगी में मेरा सदैव लक्ष्य रहा है राजनीति नहीं, केवल जनसेवा और राजनीति केवल माध्यम है इस जनसेवा को पूर्ति करने का। मेरा एक मात्र लक्ष्य है आपका विकास, आपकी प्रगति, आपकी ख़ुशहाली, आपके भविष्य की पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हम रख पाए यही सिंधिया परिवार का लक्ष्य सदैव रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+