पत्नी गई मायके तो घर के अंदर 24 घंटे के लिए बंद हो गए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी

अशोक नगर में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद 24 घंटे तक घर में रहे बंद, पुलिस दरवाजा तोड़कर हुई अंदर दाखिल तो बेहोश मिले शेषराव गुजरे।

अशोक नगर, 23 मई। अशोक नगर में पदस्थ एक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने पत्नी के मायके जाने के बाद खुद को घर में बंद कर लिया। 24 घंटे तक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कमरे से बाहर नहीं आए। उनके घर पर पहुंचे ड्राइवर ने घर का गेट नहीं खुलने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की पत्नी को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पत्नी वापस घर पहुंची और पुलिस को घर पर बुलाकर दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई।

junior supply officer
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शेषराव गुजरे की पत्नी मायके क्या गई तो शेषराव गुजरे घर के अंदर बंद हो गए। 24 घंटे तक वह घर से बाहर नहीं निकले। 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने पर जब उनका ड्राइवर उनके घर पहुंचा तो उसे भी बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शेषराव गुजरे की कोई हलचल दिखाई नहीं दी।
ड्राइवर ने दी शेषराव गुजरे की पत्नी को सूचना
काफी देर तक घर के दरवाजे खटखटाने के बाद भी शेषराव गुजरे की कोई आवाज नहीं आई और ना ही शेषराव गुजरे ने घर के दरवाजे खोले। किसी अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा खटखटा रहे ड्राइवर ने इस बात की जानकारी शेषराव गुजरे की पत्नी को दी। जानकारी मिलते ही शेषराव गुजरे की पत्नी तुरंत मायके से वापस लौट आई और शेषराव की पत्नी ने भी काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला।
पुलिस ने घर पर पहुंचकर तोड़ा दरवाजा और अंदर किया प्रवेश
जब काफी देर तक शेषराव गुजरे ने दरवाजा नहीं खोला तो उनकी पत्नी भी घबरा गई। उनकी पत्नी ने तुरंत इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही ओम कॉलोनी में स्थित शेषराव गुजरे के घर पर पहुंच गई। यहां कोतवाली पुलिस ने पहले तो दरवाजा खटखटाया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गई।
बेहोशी की हालत में अंदर मिले कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के घर का दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो उन्हें बेहोशी की हालत में शेषराव गुजरे मिले। उन्हें तुरंत उठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर दिया।
शेषराव गुजरी की इस हालत का कारण नहीं आया समझ
अपने ही घर के अंदर 24 घंटे से ज्यादा समय तक शेषराव गुजरे बेहोशी की हालत में पड़े रहे। उनकी हालत किस वजह से हुई इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है हालांकि अभी जिला हॉस्पिटल में उनका उपचार जारी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+