MP Election 2023: जेपी नड्डा ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, 1 करोड़ 30 लाख लाडली बहनों को मिलेगा पक्का घर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने संकल्प पत्र को जारी करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज भाजपा का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। हमने जो कहा वो किया। एक समृद्ध, विकसित मध्यप्रदेश का और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है संकल्प पत्र। आज जो संकल्प पत्र आएगा वो मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर बहुत आगे लेकर जाने का हमारा विजन है।

JP Nadda released the resolution letter of MP BJP, these issues were included in election 2023

इन मुद्दों को संकल्प पत्र में किया गया शामिल

बीजेपी के प्रमुख दस संकल्प

  • 1 करोड़ 30 लाख लाडली बहनों को मिलेगा पक्का घर लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ मिलेगा आवास।
  • 2. ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाएंगे। 15 लाख महिलाओं को लखपति योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
  • 3. लाड़ली लक्ष्मियों को कुल ₹2 लाख - सभी जरूरतमंद बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष तक लाभ।
    4. पीएम उज्ज्वला योजना एवं लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को ₹450 में सिलेंडर मिलेगा।
    5. सभी छात्राओं केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का मिलेगा लाभ
    समृद्ध किसान
    1. किसानों के लिए एमएसपी पर बोनस की व्यवस्था करेंगे। ₹2,700 प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीद एवं ₹3,100 प्रति क्विंटल पर धान की खरीद सुनिश्चित करेंगे।
    2. पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को ₹12,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता लाभ देते रहेंगे।
  • जनजातीय कल्याण
  • 1. जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए अगले 5 वर्षो में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर ₹3 लाख करोड़ व्यय करेंगे।
  • 2. सभी तेंदूपत्ता संग्राहकों को तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹4,000 प्रति बोरा प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।
  • 3. प्रत्येक एसटी ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय की स्थापना के साथ ही 3,800 शिक्षकों की भर्ती करेंगे।
  • 4. एसटी बहुल जिलों मंडला, खरगोन, धार, बालाघाट एवं सीधी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेंगे।
  • 5. ₹100 करोड़ के निवेश के साथ जनजातीय श्रद्धा-स्थल संरक्षण मिशन के तहत पूजा स्थलों का विस्तार एवं नवीनीकरण करेंगे।
  • उत्तम शिक्षा एवं सक्षम युवा
  • 1. गरीब परिवारों के छात्रों कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त शिक्षा के साथ ₹1,200 की वार्षिक सहायता स्कूल बैग, किताबें एवं यूनिफॉर्म के लिए देंगे।
  • 2. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों को मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी मिलेगा।
  • 3. आईआईटी के तर्ज पर प्रत्येक संभाग में मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बनाएंगे।
  • 4. केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करते हुए प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर सुनिश्चित करेंगे।
  • 5. वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में एक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की स्थापना करेंगे।
  • सबका साथ सबका विकास
  • 1. 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करते हुए सभी गरीब परिवार को मुफ्त राशन एवं रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध कराएंगे।
  • 2. प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहे इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करेंगे।
  • 3. वरिष्ठ एवं दिव्यांग नागरिकों को लाभ प्रदान करते हुए ₹1,500 की मासिक पेंशन प्रदान करेंगे।
  • 4. कारीगरों को ₹15,000 की वित्तीय सहायता, ₹500 का दैनिक भुगतान किया जाएगा। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक कारीगर समूहों को लाभ मिलेगा।
  • 5. असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 100% पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे।
  • 6. गिग वर्कर्स के कल्याण एवं अधिकारों की देखरेख के लिए गिग वर्कर्स कल्याण बोर्ड की स्थापना करेंगे।
  • सुदृढ़ आधारभूत संरचना
  • 1. पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए 3 विकास बोर्ड बुंदेलखंड, विंध्य एवं महाकौशल विकास बोर्ड की स्थापना करेंगे।
  • 2. अटल गृह ज्योति योजना के अंतर्गत सभी घरों को लाभ प्रदान करते हुए ₹100 में 100 यूनिट बिजली देंगे।
  • 3. 6 नए एक्सप्रेस वे - विंध्य एक्सप्रेस वे, नर्मदा पथ, अटल प्रगति पथ, मालवा-निमाड़ पथ, बुंदेलखंड पथ एवं मध्य भारत विकास पथ का निर्माण शीघ्र करेंगे।
  • 4. केंद्र सरकार के साथ मिलकर 80 रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय आधुनिकीकरण, वंदे मेट्रो एवं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रीवा एवं सिंगरौली हवाई अड्डों का निर्माण सुनिश्चित करेंगे।
  • 5. भोपाल एवं इंदौर मेट्रो लाइनों का निर्माण पूर्ण कर ग्वालियर एवं जबलपुर में मेट्रो लाइनों के लिए प्लान लाएंगे।
  • स्वस्थ्य प्रदेश
  • 1. आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को 5 लाख से ज्यादा व्यय होने पर सीएम रिलीफ फंड के अंतर्गत प्रदेश सरकार खर्चा उठाएगी।
  • 2. ₹20,000 करोड़ के निवेश से सुचारु स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक संभाग में एम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, अटल मेडिसिटी स्थापित करेंगे। हॉस्पिटल और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या दोगुना करेंगे।
  • 3. मेडिकल सीटों की संख्या में वृद्धि के उद्देश्य से प्रत्येक लोक सभा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करके अगले 5 वर्षों में और 2,000 सीटें जोड़ेंगे।
  • 4. डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ की रिक्तियां शीघ्र भरेंगे। प्रत्येक जिले में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करेंगे
  • प्रगतिशील अर्थव्यवस्था एवं औद्योगिक विकास
  • 1. प्रदेश को देश की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में लाएंगे। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अगले 7 वर्ष में ₹45 लाख करोड़ की बनाएंगे।
  • 2. प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करेंगे साथ ही ₹20 लाख करोड़ के निवेश (FDI) आकर्षित करेंगे।
  • 3. एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण से 4.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर।
  • 4. 10 नए एमएसएमई क्लस्टर के साथ ₹5,000 करोड़ के निवेश के साथ प्रदेश के एमएसएमई उद्योगों को न्यूनतम दर पर ऋण प्रदान करेंगे।
  • सुशासन एवं कानून व्यवस्था
  • 1. कमिश्नर प्रणाली का विस्तार करते हुए भोपाल एवं इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर में लागू करेंगे।
  • 2. राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण करते हुए भोपाल में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय स्थापित करेंगे।
  • सांस्कृतिक धरोहर एवं विकसित पर्यटन
  • 1. शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी के स्मारक निर्माण के साथ ही ₹150 करोड़ के निवेश से धरोहर संरक्षण मिशन शुरू करके सभी ऐतिहासिक स्मारकों का नवीनीकरण करेंगे।
  • 2. सभी जनजातीय नायकों के भव्य स्मारकों का निर्माण करेंगे। साथ ही चौगान किला, देवगढ़ किला, मंडला किला, चौरागढ़ किला एवं मदन महल किला का नवीनीकरण करेंगे।
  • 3. भाषाई साहित्य अकादमियों की स्थापना के उद्देश्य से बघेली, बुंदेली, गोंडी एवं भीली साहित्य अकादमी की स्थापना करेंगे।
  • 4. प्रदेशवासियों की श्रद्धा का सम्मान करते हुए 13 सांस्कृतिक लोकों का निर्माण करेंगे।
  • 5. शक्तिपीठों का नवीनीकरण एवं रख-रखाव करेंगे। मैहर में शारदा माता मंदिर, अमरकंटक में नर्मदा देवी शोणदेश शक्तिपीठ, उज्जैन में हरसिद्धि माता शक्तिपीठ में इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
  • 6. नमामि नर्मदे परियोजनाओं को पूर्ण करेंगे। नर्मदा, ताप्ती एवं क्षिप्रा जैसी पवित्र नदियों के घाटों का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण करेंगे।
  • 7. पर्यटन कौशल कोष के माध्यम से ₹7,500 करोड़ के निवेश के साथ 2 लाख युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।
  • 1. 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का क्रियान्वयन करते हुए सभी गरीब परिवार को मुफ्त राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध करवाएंगे।
  • 2. मध्य प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करेंगे।
  • 3. लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास का लाभ मिलेगा।
  • 4. एमएसपी के साथ बोनस ₹2,700 प्रति क्विंटल पर गेहूं एवं ₹3,100 प्रति क्विंटल पर धान की खरीद की व्यवस्था करेंगे।
  • 5. पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को वार्षिक ₹12,000 देंगे।
  • 6. तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹4,000 प्रति बोरा देना सुनिश्चित करेंगे।
  • 7. गरीब परिवार के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे।
  • 8. सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • 9. प्रत्येक संभाग में आईआईटी के तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं एम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस स्थापित किया जाएगा।
  • 10. प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+