MP News: कांग्रेस की कारगर जोड़ी का कमाल, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार का सियासी धमाल
MP में कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की जोड़ी अपना दम दिखा रही है। पटवारी और सिंघार की जोड़ी लगातार राजधानी भोपाल में अलग-अलग, विरोध-प्रदर्शन के साथ ही खास अवसरों पर साथ देखी गई है। इतना ही नहीं दोनों दिग्गजों के बीच गजब का सियासी तालमेल कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।
सियासत के जानकार इसे कांग्रेस की मजबूती के तौर पर देख रहे हैं, तो वहीं दोनों के बीच तालमेल का असर लोकसभा चुनाव पर दिखने की संभावना जताई जा रही है। पटवारी और सिंघार की जोड़ी का फायदा कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

कौन हैं उमंग सिंघार?
उमंग सिंघार कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल से आने वाले उमंग सिंघार निमाड़ अंचल के बड़े नेता माने जाते हैं। इतना ही नहीं उमंग सिंघार अलग-अलग पदों पर रहकर पार्टी के लिए जिम्मेदारी निभा चुके हैं, तो वहीं सिंगार का परिवार भी कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उमंग सिंगार की बुआ स्व. जमुना देवी मध्य प्रदेश की उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं, तो वहीं जमुना देवी के बाद अब उमंग सिंगार सियासत में समाज सेवा का दायित्व निभा रहे हैं। वर्तमान में उमंग सिंघार निमाड़ अंचल के गंधवानी से विधायक हैं, तो वहीं इससे पहले सिंघार अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
कौन हैं जीतू पटवारी?
जीतू पटवारी के सियासी करियर पर एक नजर डालें तो जीतू पटवारी कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में से हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश पर दिखाई देता है। जीतू पटवारी ने अपनी राजनीति युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, जहां जीतू पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं, तो वहीं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी संगठन में भी अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं।
ये भी पढ़े- Bharat Band Live: MP की मंडियों में भारत बंद का असर, किसान बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर












Click it and Unblock the Notifications