Bhopal News: सारंग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पटवारी और दिग्विजय ने लगाए गंभीर आरोप
Bhopal news: दिग्विजयसिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह का दोहरा रवैया अपना रही है उससे हर वर्ग में भारी आक्रोश है। मोहन यादव सरकार विश्वास सारंग से डरी हुई है, इसलिए नर्सिंग घोटाले में संलिप्तता के बावजूद भी उन पर एफआईआर करने से घबरा रही है। वहीं नर्सिंग छात्रों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने आज प्रदेश में हुये नर्सिंग घोटाले में संलिप्त तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पत्रकारों से चर्चा की।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज जब हम विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर कराने गये तो हमें रोक लिया गया, हमारी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं विश्वास सारंग के इशारे पर भाजपा के लोग पुलिस के संरक्षण में थाने में बैठे सुंदर कांड का पाठ कर रहे थे। राजनैतिक दल द्वारा थाने में इस तरह के आयोजन किया जाना कानून के विरूद्व है। पुलिस के आला अधिकारियों ने कई तरह की पहेलिया बुझाते हुये अलग-अलग बातें बतायी। श्री सिंह ने कहा कि यदि भाजपा के लोग थाने में सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं तो हम भी अनुमति लेकर सुंदरकांड का पाठ करेंगे और आमजनों एवं कांग्रेसजनों का जन्मदिन मनायेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आज हजारों की संख्या में कांग्रेसजन अशोका गार्डन थाने नर्सिंग घोटाले में संलिप्त तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने गये, पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भ्रष्टचारी विश्वास सारंग भारी है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग घोटाले से लाखों बच्चों के भविष्य पर आहात पहुंचा है। फर्जी नर्सिंग कालेजे भाजपा राज में संचालित हो रही हैं। बच्चों से लाखों रूपयों की फीस वसूली जा रही है लेकिन उन्हें डिग्रियां नहीं मिल रहीं। नर्सिंग घोटाले को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।
श्री पटवारी ने कहा कि नर्सिंग घोटाले को लेकर पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर आंदोलन धरना प्रदर्शन एवं विश्वास सारंग के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम किये जाएंगे।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि नर्सिंग के छात्रों द्वारा उठाई गई आवाज पूरे देश में गूंज रही है। मोहन यादव सरकार तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री के विरूद्व कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है। विधानसभा में नर्सिंग घोटाले को लेकर विधायकों द्वारा आवाज उठायी गई। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मामले को उठाने पर सरकार ने सदन को ही स्थगित कर दिया हो। मोहन सरकार छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है। लेकिन कांग्रेस विधायक दल छात्रों के हक के लिए नर्सिंग घोटाले को जब तक उठाती रहेगी तब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।












Click it and Unblock the Notifications