Exposure : साली के एकतरफा प्रेम में जीजा पागल, खंजर घौंपकर पति को लगा दिया ठिकाने
Panna जिले में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी विवाहिता साली के एकतरफा प्यार में इतना अंधा हो गया कि उसने साली को जबरन हासिल करने के लिए अपने साढूभाई को खंजर घौंपकर मौत की नींद सुला दिया। बड़ी सफाई ने अंजाम दी गई इस वारदात के बावजूद पुलिस ने 17 दिन बाद आखिरकार गुत्थी को सुलझा लिया है।

MP में पन्ना जिले के गुन्नौर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी साली को हासिल करने के मोह में उसके पति अर्थात अपने साढूभाई को ठिकाने लगा दिया। यह वारदान उसने साली की ससुराल दमोह जिले में आकर की थी। बड़ी सफाई से अपने साथी के साथ मिलकर उसने साढूभाई को ठिकाने लगाने का प्लान बनाकर उसे अंजाम दिया था, लेकिन मोबाइल की लोकेशन और कुछ अन्य गलतियों के कारण साली के इकतरफा प्रेम में पागल जीजा तक आखिरकार पुलिस पहुंच ही गई।
30 सितंबर से विक्की गायब हो गया था
दमोह एसपी डीआर तेनीवार ने अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 3 अक्टूबर को देहात थाना इलाके के इमलिया महुआखेड़ा में लावारिश मिले मृतक की शिनाख्त दमोह शहर के नया बाजार नंबर 4 पलंदी चौराहा निवासी विक्की उर्फ विकास रैकवार के रूप में हुई थी। मामले की जांच हुई तो यह हत्या का निकला। मृतक की हत्या उसके साढूभाई ने एक साथी के साथ मिलकर की थी। जिला पन्ना के गुनौर के ढोभा गांव निवासी पप्पी पिता गिरधारी रैकवार और मृतक विक्की उर्फ विकास रैकवार रिश्ते में साढूभाई हैं। विक्की की पत्नी से पप्पी रैकवार इकतरफा प्रेम करता था। 30 सितंबर को विक्की गायब हो गया था।
शराब पिलाने के बहाने आरोपी और उसका साथी लेकर गए थे
आरोपी पप्पी और उसका साथी अशोक परिहार विक्की को शराब पिलाने के बहाने से लेकर गए थें वहां पर शराब के नशे में दोनों ने उसकी नुकीली वस्तु से हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब सख्ती से पपूछताछ की तो सच सामने निकलकर आ गया। इसमें पत चला कि पप्पी मृतक विक्की की पत्नी नीलम को एकतरफा चाहता था। विक्की आए दिन अपनी पत्नी नीलम को पीटता था। आरोपी पप्पू अपनी साली के साथ होते जुल्म से आहत था और उसने बिना किसी को बताए साढूभाई को ठिकाने लगाने का प्लान बना डाला था। बड़ी सफाई से विक्की को रास्ते से भी हटा दिया था। पहले चाकू घौंपा था, बाद में पत्थर भी पटककर उसकी जान निकाल दी थी।












Click it and Unblock the Notifications