बरसाती पानी में कार समेत बहे जीजा-साला, कांच तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश भी की, 18 घंटे बाद मिले शव

देवास। मध्य प्रदेश के भी कई इलाकों में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। बरसाती पानी के तेज बहाव में कइयों की जान जोखिम में पड़ने की खबरें भी आ रही हैं। शनिवार को भारी बारिश के चलते देवास जिले के चंदाना में नाले के रपटे पर दोपहर को जीजा साला कार समेत बह गए। पानी में बहने के बाद दोनों ने कार से बाहर निकले का खूब प्रयास किया। कांच तक तोड़ डाला था, मगर वे पानी से सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाए और करीब 18 घंटे बाद घटनास्थल से चार सौ मीटर दूर उनके शव मिले हैं।

Jija Sala including car Flow in rainy water in Dewas madhya Pradesh

गांव लोहारी जा रहे थे जीजा साला

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को रिंगनोद निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश कुमावत और मेंडकीचक निवासी 32 वर्षीय उसका साला याेगेश पटेल कार में सवार होकर अपने गांव लोहारी जा रहे थे। रास्ते में देवास के चंदाना में नाले के रपटे पर तेज बहाव हाेने पर भी इन्होंने कार निकालने की काेशिश की और दाेनाें कार समेत बह गए।

होमगार्ड का बचाव दल जुटा तलाश में

चंदाना गांव के लाेग कुछ दूर तक दाैड़े भी, लेकिन बहाव तेज हाेने से कार तेजी से बहती गई और आगे जाकर डूब गई। सूचना पाकर देवास से एडीएम प्रकाश चाैहान, एसडीएम प्रदीप साेनी, नायब तहसीलदार प्रवीण पाटीदार और पुलिस बल माैके पर पहुंचा। दाेपहर करीब 3 बजे हाेमगार्ड का रेस्क्यू दल आया और नाले में बाेर्ड उतारकर शाम तक जीजा-साले काे तलाशा गया, लेकिन पता नहीं चला। नाले का बहाव तेज हाेने पर बाेर्ड काे दाेनाें तरफ से रस्सी से बांध रखा था, जिससे बचाव दल बहाव में बह नहीं जाए।

दूसरे दिन मिले शव

वहीं, 18 घंटे बाद रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे दोनों के शव मिले। नाले का पानी उतरने के बाद घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर एक कार दिखाई दी थी। इसके बाद पुलिस परिजन के साथ मौके पर पहुंची और कार से दोनों को बाहर निकाला। एसडीएम प्रदीप सोनी के अनुसार कार के टूटे कांच को देखकर लग रहा है कि दोनों ने कांच तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+