Jhabua News: संतान प्राप्ति के लिए अंधविश्वास में पड़ा परिवार, तांत्रिक ने पीट-पीट कर महिला की ले ली जान
Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में संतान प्राप्ति की चाहत में परिवार ने महिला को तांत्रिक के हवाले कर दिया। तांत्रिक ने महिला को लोहे की जंजीर से बांधकर इतना पिता की उसकी जान ही चली गई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मेघनगर के नगरवाट गांव का है। आरोपी तांत्रिक पर मामला दर्ज कर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार नागनवाट बड़ी गांव की मंजिला को शादी के 15 साल बाद भी कोई संतान की प्राप्ति नहीं हुई। इसी बीच उसके पति और भाई अंधविश्वास के फेर में आकर उसे भुरीमाटी नामक एक गांव के एक मंदिर में लेकर गए हुए थे। जहां सुनीता नामक एक महिला यह दावा करती थी कि उसे माता की सवारी आती है और वह झाड़-फूंककर मंजिला की गोद भर देगी, यानी संतान प्राप्ति हो जाएगी।

जब होश नहीं आया और मंजिता की तबीयत और ज्यादा खराब हुई तो उसका पति और दो भाई उसे लेकर जिला अस्पताल झाबुआ के लिए निकले। लेकिन तब तक मंजिता की जान जा चुकी थी। इस मामले में राणापुर पुलिस ने 5 जनवरी की शाम महिला तांत्रिक के खिलाफ सदोष मानव वध का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications