MP News: पेंशनर्स को अब ऑनलाइन मिलेगा जीवन प्रमाण पत्र, कैसे भरें, जानिए

भारत सरकार की जीवन प्रमाण एप्लीकेशन के माध्यम से पेंशन धारक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। बैंक की किसी भी शाखा में सुविधा का उपयोग करें या घर पर भी ऑनलाइन के माध्यम से http://jeevanpraman.gov.in वेबसाईट पर जाकर जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।

Through Face Authentication - Aadhar Face RD app गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर दिये गये निर्देशों का पालन कर जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाईन जमा किया जा सकता है।

Bhopal

गूगल प्ले स्टोर में उमंग एप डाउनलोड कर सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन मोबाइल नम्बर एवं ओटीपी द्वारा किया जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए वीडियो सुविधा प्रारंभ की गई है। इस के लिए https://www.pensionseva.sbi./VideoLC वेबसाईट पर जाएं, पेंशन के जिस खाता संख्या में पेंशन जमा होती है उसकी प्रविष्टी कर सुविधा का प्रयोग करें। जिसमें पोस्टमेन स्वयं पेंशनर के आवास में विजिट कर लाईफ सर्टिफिकेट की सुविधा प्रदान करता है। जिसकी वेबसाईट https://www.ippbonline.com/web/ppb/digital-life-certificate से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पेंशनर्स द्वारा अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र में जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। डिजिटल उपकरणों के अतिरिक्त पेंशनर द्वारा अपने जिले के बैंक शाखा Pension Disburrsing Agency में जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र मैनुअली फॅार्म जमा किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर जिला पेंशन अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।

MPeDistrict पोर्टल पर समस्त सेवाएँ बाधित

शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शासन के MPeDistrict पोर्टल सर्वर माइग्रेशन का कार्य किया जाना है। लोक सेवा केन्द्र जिला प्रबंधक मनोज शंखपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, पोर्टल बंद करने की तारीखों में संशोधन किया गया है। अब पोर्टल की सेवाएं 4 फरवरी से 10 फरवरी 2025 के बजाए, 7 फरवरी की रात्रि 8 बजे से 14 फरवरी 2025 की रात्रि 8 बजे तक की अवधि के लिए पूर्णतः बंद रहेगी। इस अवधि में MPeDistrict पोर्टल पर समस्त सेवाएँ बाधित रहेंगी।

ये भी पढ़े- MP News: सोशल मीडिया पर एक्टिव महिलाएं हो जाएं सावधान, पुलिस ने बताई गाइडलाइन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+