Jan Ashirwad Yatra पहुंची शिवपुरी, कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर किया कैलाश विजयवर्गी का स्वागत

शिवपुरी जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के रथ में सवार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा का स्वागत किया।

Jan Ashirwad Yatra: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा जारी है। शिवपुरी जिले के कोलारस पहुंचने पर इस यात्रा का शुभारंभ गुना बाईपास से शुरू हुआ। जो एक रोड शो के रूप में मानीपुरा जगतपुर बस स्टैंड तक पहुंचा। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का जगह-जगह बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

आमसभा को सम्बोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमने काम किया है इसलिए हम जनता के बीच जन आशीर्वाद यात्रा माध्यम से जा रहे हैं। हमारा काम दिखता है।

Flowers showered by bulldozer in Jan Ashirwad Yatra

जन आशीर्वाद यात्रा की आखरी आमसभा गुरुवार की देर रात खनियाधाना कस्बे में आयोजित हुई। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पिछोर विधानसभा से घोसित बीजेपी उम्मीदवार प्रीतम लोधी को जिताने की जनता से अपील की।

पिछोर विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी की जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत जोरशोर से हुआ रात्रि में यात्रा का विश्राम खनियाधाना में ही रहा था। शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा चंदेरी होते हुए अशोकनगर में प्रवेश करेगी।

जन आशीर्वाद सभा संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चुनाव पिछोर के आत्मसम्मान का चुनाव है। ये चुनाव सामान्य कार्यकर्ता और सामान्य नागरिक के आत्मसम्मान का चुनाव है। इस हम सामंतों के सामने घुटने नहीं टेकेंगे। कमल के फूलों की बटन दबाकर जैसे शुपनाखा की नाक काटी थी वैसे इन सामंतों की नाक काटकर प्रीतम लोधी को विजय बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+