Jan Ashirwad Yatra: गृहमंत्री ने दतिया में मांगा जनता का आशीर्वाद, यात्रा में केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल
Jan Ashirwad Yatra: जन सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मां पीतांबरा और आपसे आशीर्वाद लेने हम आए हैं, पूरा विश्वास है कि दतिया की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।
Jan Ashirwad Yatra: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दतिया में 11 सितंबर को बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। किला चौक जन सभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पीतांबरा माता का और आपसे आशीर्वाद लेने हम आए हैं।
नरोत्तम मिश्रा बोले कि भाजपा के कार्यकर्ता वंदनीय और देवतुल्य हैं। आज मैं बोलने नहीं, जन आशीर्वाद यात्रा में आप सबका आशीर्वाद लेने और जनता का आभार प्रकट करने आया हूँ। जन आशीर्वाद यात्रा में पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड समर्थ मिल रहा है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेसी अपनी बनी बनाई सरकार नहीं चला पाए और अब फिर से सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं। 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनहितैषी योजना बंद कर दी थी। इसलिए कांग्रेस को वोट मत देना ये आ गए तो लाड़ली बहना योजना बंद कर देंगे। लाड़ली लक्ष्मी और कन्या दान योजना भी बन्द करेंगे, क्योंकि इन योजनाओं का सीधा फायदा बीजेपी को होता है।
कार्यक्रम में मौजूद भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किए गए अनेकों विकास के कार्यों के आधार पर आज हम जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से आपका आशीर्वाद लेने आए हैं।
केंद्रीय मंत्रि बोले कि मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी और सड़क के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था। लेकिन आपके वोट की ताकत के कारण सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बीमारू कहे जाने वाले मध्य प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया है। इसके बाद दतिया से यात्रा ग्वालियर के लिए रवाना हुई।












Click it and Unblock the Notifications