MP News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की विराट जीत के बाद 'जलेबी उत्सव' का आयोजन

MP News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के अवसर पर नई दिल्ली स्थित हरियाणा भाजपा कार्यालय में 'जलेबी उत्सव' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विशेष रूप से सहभागिता की।

जलेबी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक-दूसरे को जलेबी खिलाकर मुंह मीठा कराया और दिल्ली की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता को भी शुभकामनाएं दीं।

Jalebi Utsav organized after BJP huge victory in Delhi Assembly elections

विजयवर्गीय का बयान

मंत्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर विपक्ष की नीतियों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, "विपक्ष के लोग जलेबी की फैक्ट्री बना रहे थे, लेकिन दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में उन्हें करारा सबक सिखाया है और नुक्ती बांट दी है।"

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली की यह विजय विपक्ष की कुनीतियों और भ्रांतियों पर जनता का करारा प्रहार है।" विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि "यह जलेबी उत्सव उस अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, जो देशवासियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रकट किया है। भाजपा के लिए देशवासियों ने अपने हृदय में प्रेम की दुकानें खोल रखी हैं, जहां राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की मिठास निरंतर घुल रही है।"

विपक्ष की राजनीति पर निशाना

विजयवर्गीय ने विपक्ष की राजनीति पर भी तंज कसते हुए कहा कि "विपक्ष को दिल्ली चुनाव से यह स्पष्ट संदेश मिल गया है कि उनकी राजनीति में मिठास नहीं है। उनका भ्रमजाल अब जनता को बहलाने में सक्षम नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, भाजपा के संकल्प और निस्वार्थ सेवा भावना की स्वर्णिम उपलब्धि है।

उत्सव में भाजपा नेताओं की उपस्थिति

इस आयोजन में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली, राज्य सभा सांसद सुभाष बराला, प्रदेश सरकार के मंत्री किशन बेदी, और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। यह आयोजन भाजपा के लिए एक उत्सव का रूप ले चुका था, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय का जश्न मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+