राहुल गांधी की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में एसएसपी का बयान- नहीं हुई कोई चूक

जलबपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रोड-शो के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मामले में एसएसपी का बयान आया है। जबलपुर एसएसपी की मानें तो रोड-शो के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। वहीं, उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की तरफ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष को एक नोटिस जारी किया गया है।

jabalpur SSP statement on no mistake in security of Rahul Gandhi

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कि मानें तो राहुल की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि ''कौडी लाल राय पिछले 30 साल से कांग्रेस का कार्यकर्ता है और पार्टी से विधानसभा का टिकट मांग रहा है। उसकी पत्नी जबलपुर के भेड़ाघाट की ब्लॉक अध्यक्ष हैं। वह राहुल गांधी की आरती करना चाह रहा था और उसके साथ तिरंगे गुब्बारे थे। इसी दौरान आरती की थाली के दिये से गुब्बारों में अचानक आग लग गई और आग का भभका आ गया था।''

सिंह ने कहा, ''राहुल के रथ से 15 फुट दूरी पर वह (कौडी लाल) आरती कर रहा थे। वहां भीड़ बढ़ने पर उन्होंने आरती स्टैण्ड को ऊपर कर लिया, जिससे आरती की लौ गुब्बारे के संपर्क में आई, जिससे तेज आवाज के साथ गुब्बरों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि गुब्बारों में हीलियम भरी है तो निश्चित तौर पर आग लगेगी। उन्होंने कहा कि चूक तब होती है जब कोई आसामाजिक तत्व एसपीजी एवं हमारे लेयर में घुस आते। वह तो हमारे लेयर के बाहर 15 फुट की दूरी में घटना हो रही है जिसमें कोई भी आदमी घायल तक नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव को एक नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष से जानकारी मांगी गई थी कि क्या ऐसी कोई कौडी लाल को उनके द्वारा ऐसी कोई प्रमीशन दी गई थी। उन्होंने कहा कि ये अतिउत्साह में किया गया कार्य था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+