जबलपुर में फिरौती की रकम देने के बाद व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे की हत्या कर शव नहर में डाला
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जिला जबलपुर में अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम लेने के बावजूद कारोबारी के बेटे की हत्या कर दी। उसकी लाश पनागर के बिछुआ गांव स्थित नहर के पास मिली है।
Recommended Video

बता दें कि धनवंतरी नगर एलआईजी निवासी मुकेश लाम्बा ब्लास्टिंग का काम करते हैं। परिवार में पत्नी सुमन लाम्बा, बेटी और 13 वर्षीय बेटा आदित्य लाम्बा थे। गुरुवार शाम छह बजे आदित्य मां सुमन से 50 रुपए लेकर सेवाइयां खरीदने निकला था। इसके बाद से वह नहीं लौटा। एक घंटे बाद मां सुमन के पास एक कॉल आया, जिसमें उसके बेटे आदित्य के अगवा करने की जानकारी देने के साथ ही फिरौती की मांग की गई। बेटे के अपहरण की खबर मिलते ही मां सुमन बदहवास सी हो गई। उसने पति को खबर दी।
अपहरणकर्ताओं का पिता के पास भी फिरौती वाला कॉल आया। इसके बाद संजीवनी नगर थाने को सूचना दी गई। अपहरण और फिरौती का मामला सामने आते ही अधिकारी सकते में आ गए। प्रकरण में अपहरण व फिरौती का मामला दर्ज करते हुए आदित्य की तलाश शुरू की। अपहरणकर्ता लगातार फिरौती की रकम मांग रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में कार गोहलपुर अमखेरा में देखी गई। अपहरणकर्ताओं का लोकेशन भी पनागर क्षेत्र में लगातार मिल रहा था। आरोपियों ने फिरौती की रकम भी पनागर क्षेत्र में ही ली। इसके बावजूद पुलिस घेराबंदी करने और बच्चे को बचाने में फेल रही।
पुलिस सुत्रों के मुताबिक फिरौती की रकम लेने के बाद अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को मार कर नहर में फेंक दिया। प्रतिष्ठित व्यापारी मुकेश लांबा के 13 वर्षीय पुत्र के अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई जिसके विरोध में धन्वन्तरी नगर चौक पर एक सांकेतिक धरना दिया गया। मार्केट बंद भी कराया गया। जीतू कटारे बताते हैं कि इस घटना से क्षेत्र में बहुत आक्रोश व्याप्त है। भाजपा महाराणा प्रताप मंडल ने भी सीएसपी को ज्ञापन सौंपा और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications