MP News: ITI में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, कैसे मिलेगा एडमिशन, जानिए

मध्यप्रदेश के रतलाम में शासकीय आईटीआई में प्रायवेट कैंडिडेट हेतु प्रवेश प्रारम्भ हो गया है। ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में आईटीआई कोर्स उत्तीर्ण कर लिया है तथा एक वर्ष तक किसी भी प्रतिष्ठान में कार्य करने का अनुभव रखते हैं तथा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखते हों वे उस कोर्स से संबंधित एलीड ट्रेड्स में प्रवेश ले सकते हैं।

देश और प्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर हो, इसके लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले इसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है।

Indore

प्राचार्य आईटीआई यू.पी. अहिरवार ने बताया कि, ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में सीओई योजनान्तर्गत प्रशिक्षण लिया है एवं प्रशिक्षण उपरांत एक वर्ष का किसी भी प्रतिष्ठान में कार्य करने का अनुभव रखते हों, वे संबंधित ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे आवेदक जो एससीवीटी कोर्स उत्तीर्ण हों तथा सत्र अगस्त 2018 तक प्रवेश लिया हो। आवेदक जो किसी प्रतिष्ठान में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव रखते हों एवं आईटीआई कोर्स हेतु आवश्यक योग्यता रखते हों, वे सभी प्रायवेट कैंडिडेट के रुप में प्रवेश ले सकते हैं।

प्रवेश लेने के उपरांत उन्हें प्रतिदिन आईटीआई में उपस्थि नहीं होना, केवल परीक्षा में उपस्थित होना है। ऐसे इच्छुक युवक-युवतियों के लिए प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 है। आवेदक के पास ऐसे प्रतिश्ठानों में कार्य करने का अनुभव होना आवश्यक है, जिन प्रतिष्ठान में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना लागू हो, प्रशिक्षुता पोर्टल पर पंजीकृत हो या एसएसएमई अन्तर्गत पंजीकृत हो या किसी भी सरकारी, स्थानीय प्राधिकरण, कारखाना अधिनियम 1948 एवं संबंधित राज्य के लिए लागू दुकान एवं स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत हो।

ITI में रोजगार कैंप

शासन के निर्देशानुसार रोजगार विभाग द्वारा युवा संगम के तहत सीहोर स्थित शासकीय महिला आईटीआई कॉलेज में 08 अप्रैल को प्रात: 10:30 से 03 बजे तक रोजगार कैंप आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार कैंप में निजी क्षेत्र की एलटी क्विस क्रॉप प्रालि, शिवशक्ति एग्रीटेक लि, जीएसएस प्रीलि, हेटेराईज इंफोटेक प्रालि, कोडरविंग, नवभारत फर्टिलाइजर, पुखराज हेल्थ केयर प्रा लि कम्पनियों द्वारा 1250 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपना मूल दस्तावेजों के साथ रोजगार कैंप में उपस्थित हो सकते हैं।

ये भी पढ़े- MP News: सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाएं बच्चियों का खाता, सरकार देगी बड़ी सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+