Instagram बना मसीहा; 8 साल बाद माता-पिता से बेटे को मिलाया
सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के जरिए एक परिवार की खुशियां वापस लौट आई हैं। 7 साल की उम्र में लापता हुआ रोहित अब अपने माता-पिता के पास पहुंच चुका है।
खरगोन जिला के भीकनगांव थाना एरिया का यह मामला है। वर्ष 2016 यानी 8 साल पहले फरवरी महीना में रोहित डावर अपने घर से 3 किलोमीटर दूर स्थित सेंट मैरिज स्कूल गया था। रोहित शाम तक स्कूल से घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसे दोस्तों के घर और फिर रिश्तेदारों के यहां और आसपास के गांवों में खोजबीन की परेशान होकर परिजन ने भीकनगांव में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

रोहित गुमशुदा होने के बाद ट्रेन के माध्यम से आगरा रेलवे स्टेशन पहुंचा, वहां पर उसने नाश्ता किया और लोगों से काम मांगा। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर मासूम रोहित अशोक नामक व्यक्ति से मिला। उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला अशोक मासूम रोहित को अपने साथ घर ले गया।
जहां पर रोहित करीब पांच साल तक रहा। उसके बाद अशोक ने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से रोहित को काम करने के लिए लुधियाना भेज दिया।
25 दिसंबर 2023 को रोहित इंस्टाग्राम चला रहा था। जहां पर रोहित ने अपने भाई की फोटो देखी। जब अपने भाई की प्रोफाइल देखीं तो वहां पर अपने परिवार की फोटो देखी।
फोटो देखने के बाद रोहित ने अपने भाई से चैटिंग के माध्यम से मोबाइल नंबर मांगा और फिर माता पिता से बात की इसके बाद रोहित बीते 3 जनवरी को लुधियाना से अपने घर छेण्डिया पहुंचा।
माता पिता रोहित को लेकर को भीकनगांव थाने पहुंचे हुए थे। कागजी कार्रवाई कर पुलिस ने रोहित को माता-पिता के हवाले कर दिया। माता-पिता को देख भावुक हुए रोहित ने पत्रकारों के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications