MP News: 18 दिसंबर से पहले तय हो जाएगा BJP की मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का प्रारंभिक स्वरूप
MP Government News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने छोटे मंत्रिमंडल से ही प्रदेश के बड़े फैसले ले सकते हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद जब भाजपा ने तीन बार के विधायक मोहन यादव को प्रदेश की कमान सौंपी, तभी यह कयास लगाए जा रहे थे कि मंत्रिमंडल को लेकर भाजपा बड़ा परिवर्तन कर सकती है। जिसमें कई चौंकाने वाले नाम देखने को मिलेंगे।
यही वजह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो उपमुख्यमंत्री की शपथ के बाद भी अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है। उनके मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाट लगातार जारी है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कवायद जोरों पर है। मंत्रिमंडल में 18 के लगभग विधायक शामिल हो सकते हैं, जबकि पहले दो डिप्टी सीएम मंत्री बन चुके हैं। ऐसे में उन्हें मिलाकर 17 लोगों की कैबिनेट प्रदेश में बड़े फैसले लोकसभा चुनाव तक लगी।

सूत्रों की मानी जाए तो पुराने और नए चेहरों से मिलकर सीएम डॉ मोहन यादव की कैबिनेट बनेगी। इसमें सभी वर्ग और विशेष क्षेत्र का ध्यान रखा जाएगा। नेताओं के समर्थकों को भी इसमें एडजस्ट किया जाएगा। इसमें किसी भी नेता को नाराज नहीं किए जाने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होंगे इसका अंतिम निर्णय फिलहाल दिल्ली में ही होगा। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ यादव और प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की लंबी मुलाकात बंद कमरे में हुई।
मंत्री बनाने को लेकर इन नामों पर हो रही है चर्चा
नए मंत्रिमंडल में इस बार सिंधी समाज से भी किसी को मंत्री बनाया जा सकता है दरअसल, इस बार भाजपा से विधानसभा चुनाव में दो सिंधी समाज से विधायक बने है। अशोक रूहानी तीसरी बार विधायक बने हैं जबकि भगवान दास सबनानी पहली बार भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने है। इसके अलावा पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह का नाम भी मंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चाओं में है।
ऐसा भी माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीन से चार समर्थकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है इसमें ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर इंदौर से तुलसीराम सिलावट के नाम लगभग ते माने जा रहे हैं वहीं प्रदेश में एक मात्र सिख विधायक हरदीप सिंह डंका नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है सिंधिया के अलावा प्रदेश भाजपा के बाकी दिग्गज नेताओं की पसंद को भी ध्यान में रखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications