MP News: इंदौर-देवास के बीच बना ब्रिज जल्द होगा फिर से शुरू, तारीख का हुआ खुलासा

मध्यप्रदेश के देवास में देवास-इंदौर रोड पर रामनगर से बावडिया (सनसिटी) तक निर्मित ब्रिज 23 अप्रैल से यातायात के लिए सुचारू रूप से चालू किया जाएगा। लंबे वक्त से बंद इस ब्रिज पर आवाजाही अब जल्द शुरू होगी।

लंबे तक तक ब्रिज बंद होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही थी, जहां अब एक बार फिर से ब्रिज पर आवाजाही शुरू होगी, जिससे ब्रिज का उपयोग करने वाले लोगों को फायदा होगा।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

ईई पीडब्ल्यूडी ब्रिज ने बताया कि, देवास शहर में रामनगर से बावडिया ( सनसिटी ) पर निर्मित फ्लाई ओव्हर पर हो रही दुर्घटना को रोकने हेतु यातायात सडक सुरक्षा समिति देवास की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार फ्लाय ओव्हर पर डिवाइडर बनाकर यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु अस्थाई रूप से बंद किया गया था, साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात सुरक्षा उपायों हेतु मेनिट भोपाल से ओपिनियन ली गई, तदानुसार फ्लाय ओव्हर पर कार्य कराया जा रहा है, कार्य शीघ्र पूर्ण कर यातायात के लिए 23 अप्रैल 2025 बुधवार से फ्लाय ओव्हर को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।

इंदौर को लगातार मिल रही सौगात

मध्यप्रदेश में इंदौर नगर निगम की मेयर-इन-कौंसिल की बैठक निगम मुख्यालय स्थित महापौर परिषद सभागृह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त शिवम वर्मा सहित महापौर परिषद सदस्य एवं निगम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मेयर-इन-कौंसिल की बैठक में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों को स्वीकृति मिली, शहर की सीमाओं पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाने का फैसला हुआ। साथ ही चंदन नगर चौराहा से नंदन नगर, कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट रोड तक सीमेंट कांक्रीट लिंक रोड निर्माण की निविदा आमंत्रण की स्वीकृती हुई है। जनसहयोग से ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क कार्य वार्ड 65 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ₹8 करोड़ की लागत से तीन गलियों और मुख्य सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के देवास में देवास-इंदौर रोड पर रामनगर से बावडिया (सनसिटी) तक निर्मित ब्रिज 23 अप्रैल से यातायात के लिए सुचारू रूप से चालू किया जाएगा। लंबे वक्त से बंद इस ब्रिज पर आवाजाही अब जल्द शुरू होगी। लंबे तक तक ब्रिज बंद होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही थी, जहां अब एक बार फिर से ब्रिज पर आवाजाही शुरू होगी, जिससे ब्रिज का उपयोग करने वाले लोगों को फायदा होगा।

ये भी पढ़े- MP News: इस जिले में चलेगा अतिक्रमण पर हथौड़ा, बड़े एक्शन की तैयारी पूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+