Indore News: इंदौर में बना उड़नदस्ता, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले इन लोगों पर होगा एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कलेक्टर आशीष सिंह ने ध्वनि मानकों के प्रभावी पालन कराने और अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण के लिये उड़नदस्तों का गठन किया है। इस संबंध में उनके द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।
उड़नदस्तों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, संबंधित थाने के प्रभारी और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

उक्त उड़नदस्ते ध्वनि मानकों के पालन के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित जाँच कर आगामी कार्रवाही करेंगे। समस्त एसडीएम अपने-अपने अनुभाग के अन्तर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों के सक्षम प्राधिकारी होंगे। समस्त एसडीएम ध्वनि प्रदूषण के संबंध में शिकायतों का निराकरण करने के साथ-साथ अपने-अपने अनुभाग अन्तर्गत अवैध शराब बिक्री न हो, अपने स्तर पर क्षेत्रानुसार आबकारी अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए नियमित रूप से जाँच करना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त उड़नदस्ते द्वारा जाँच के निर्देश प्राप्त होने पर जाँच कर अधिकतम तीन दिन के अंदर समुचित जाँच प्रतिवेदन संबंधित प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जिले के नोडल अधिकारी होंगे। समस्त उड़नदस्तों द्वारा अपनी औचक जाँचों की रिपोर्ट संबंधित क्षेत्राधिकारी वाले सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रकरण में आगामी कार्रवाही हेतू प्रेषित की जायेगी। उक्त प्राधिकारी कार्रवाही कर उसकी सूचना मासिक रूप से जिला स्तर के नोडल अधिकारी को देंगे।
शांति समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर जिले में आगामी महीनों में आने वाले सभी धर्मों के त्यौहार एवं पर्व आपसी सद्भाव, एकता एवं भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाये जायेंगे। इंदौर की गौरवशाली गंगा-जमुनी परंपरा को कायम रखा जाएगा। त्यौ हार एवं पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यववस्थार हर हाल में कायम रखी जाएगी। यह निर्णय यहां कलेक्टरर आशीष सिंह की अध्यवक्षता मंग सम्पमन्न हुई शांति समिति की बैठक में लिये गए। बैठक में शांति समिति के पुर्नगठन का निर्णय भी लिया गया। तय किया गया कि जिला और थाना स्तेर की शांति समितियों को पुर्नगठित कर नये सक्रिय सदस्यय समिति से जोड़े जायेंगे।
बैठक में आगामी महीनों में आने वाले त्यौेहारों एवं पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यकवस्थान बनाये रखने तथा प्रशासनिक व्यावस्था ओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि त्यौ हारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ताा इंतजाम रहेंगे। शांति एवं कानून व्य वस्थाम बिगाड़ने वालों के विरूद्ध सख्तय कार्रवाई की जायेगी। किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी त्यौहार एवं पर्व आपसी सद्भाव, एकता के साथ शांतिपूर्ण रूप से मनाये जाएंगे और हर हाल में इंदौर की गौरवशाली परम्परा को कायम रखा जायेगा।
ये भी पढ़े- Indore News: इस क्षेत्र में चला नगर निगम का बुलडोजर, अतिक्रमण ध्वस्त, अब यहां होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications